जैसलमेर
राजस्थान के जैसलमेर में भारत-पाक सीमा के पास शुक्रवार को भारतीय सेना का मिग-21 फाइटर एयरक्राफ्ट के क्रैश हो गया है। इस विमान दुर्घटना में जलने से पायलट के निधन हो जाने की सूचना है। वायुसेना का जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है वह MiG 21 है। विमान हादसा सुदाशिरि गांव के पास हुआ है। बताया जाता है कि क्रैश होने के बाद मिग-21 में आग लग गई।
जानकारी दी गई है कि क्रैश के दौरान प्लेन के जमीन पर गिरने की काफी तेज आवाज आई थी। उस वजह से सबसे पहले गांव के स्थानीय लोग वहां पर इकट्ठे हुए थे। सूचना बाद पुलिस और प्रशासन भी पहुंच गया। पायलट को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन बॉडी बुरी तरह जल चुकी थी और अंत में उनकी मौत हो गई।
अभी यह पता नहीं चल सका है कि मिग 21 खराब मौसम की वजह से क्रैश हुआ है या फिर इसकी कोई और वजह है। हर पहलू पर एयरफोर्स द्वारा विस्तृत जांच की जाएगी। अभी के लिए सिर्फ यही पता चला है कि भारत-पाकिस्तान सीमा के पास ये घटना हुई है और पायलट ने इस हादसे में अपनी जान गंवा दी है।
नियमित उड़ान पर था विमान
बताया जाता है कि यह प्लेन क्रैश देर शाम करीब साढ़े आठ बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक यह विमान नियमित उड़ान पर था। मामले की जानकारी होते ही एयरफोर्स और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि यह प्लेन क्रैश नेशनल पार्क एरिया के रेगिस्तान में हुआ है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक जगह सैम पुलिस थाने के अंतर्गत आती है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि वह भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
