अजमेर
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को उपनिरीक्षक व प्लाटून कमाण्डर भर्ती परीक्षा-2021 का रिजल्ट जारी कर दिया। कट ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं। इसमें 20359 केंडीडेट फिजिकल एग्जाम के लिए अस्थाई पास घोषित किए गए है। परीक्षा में करीब 4 लाख केंडीडेट शामिल हुए।
संयुक्त सचिव आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आयोग ने 13 से 15 सितंबर तक सब इंस्पेक्टर/प्लाटून कमांडर भर्ती-2021 के तहत लिखित परीक्षा कराई थी। आयोग ने टीएसपी क्षेत्र के 1572 और नॉन टीएसपी क्षेत्र के 18,787 अभ्यर्थियों को पात्रता की शर्त पर अस्थाई रूप से शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया है। आयोग ने अनुचित साधन अपनाने के कारण 9 और प्रशासनिक कारणों से 8 अभ्यर्थियों के परिणाम सील्ड कवर रखे हैं। जबकि न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन होने से 5 अभ्यर्थियों के परिणाम सील्ड कवर रखे गए हैं। विस्तृत परिणाम आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
परिणाम में सफल घोषित केंडीडेट को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए महानिदेशक एवं महानिरीक्षक पुलिस, राजस्थान, जयपुर की ओर से आमंत्रित किया जाएगा। इसका कार्यक्रम सम्बन्धित अभ्यर्थियों को उनके द्वारा ही सूचित किया जाएगा।
आपको बता दें कि 859 पदों पर भर्ती के लिए 7 लाख 97 हजार 030 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। तीनों दिन प्रथम सत्र में 3 लाख 83 हजार 728 तथा द्वितीय सत्र में 3 लाख 83 हजार 235 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा के लिए आवेदन करने वालों में 4 लाख 14 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा नहीं दी थी।
कट ऑफ मार्क्स
- पुरुष पद: सामान्य टीएसपी (सामान्य)-168.20, एससी टीएसपी (सामान्य)-168.20,एसटी टीएसपी (सामान्य)-155.06
- महिला पद: सामान्य टीएसपी (सामान्य)-159.05, एसटी टीएसपी (सामान्य)-155.06
कट ऑफ नॉन टीएसपी क्षेत्र (पुरुष)
- सामान्य-233.29
- ईडब्ल्यूएस-233.29
- एससी-216.96
- एसटी-207.25
- ओबीसी-233.29
- एमबीसी-233.29
- सहरिया-217.24
कट ऑफ नॉन टीएसपी क्षेत्र (महिला)
- सामान्य-205.40
- ईडब्ल्यूएस-205.40
- एससी-185.23
- एसटी-187.23
- ओबीसी-233.29
- एमबीसी-205.40
- सहरिया-198.94
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
