भरतपुर
भरतपुर जिले में एक टेंपो और एक कार में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई जिसमें एक जने की मौत हो गई और आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसा कुम्हेर थाना इलाके में कुम्हेर रोड पर हुआ। कार और टेंपो में भिड़ंत के बाद तेज धमाके की आवाज सुनकर लोग मदद को दौड़ पड़े । ग्रामीणों ने टेंपो में फंसे लोगों को निकाला और रास्ते से जा रहे वाहनों के जरिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया। टेंपो चालक दलवीर बुरी तरह से टेंपो में फंस गया। ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्क्त के बाद उसे बाहर निकाला और उसे एम्बुलेंस के जरिए भरतपुर के आरबीएम अस्पताल भेज दिया।
हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हुए जिनमें से गंभीर रूप से घायल धीरेंद्र की हालत नाजुक होने के कारण उसे जयपुर रेफर कर दिया। जयपुर जाते समय धीरेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने धीरेंद्र के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। बाकी घायलों का इलाज जारी है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
- दौसा में हरियाली का संदेश, मंदिर परिसर से महिला थाने तक रोपे पौधे
- छह महीने की शादी… फिर पत्नी के शव के साथ ऐसी हैवानियत, पढ़कर कांप उठेगा कलेजा | फ्रिज में रखे थे शरीर के टुकड़े, उसी कमरे में खाना खाता रहा पति; बदबू ने खोला खौफनाक राज
- बाजार जाने निकली थीं सात महिलाएं, अचानक सिर पर आ गिरा मौत का मलबा | भरतपुर में दीवार ढहने से एक की मौत, 6 घायल; CM भजनलाल अस्पताल पहुंचे
- पहली बार वोट डालने वालों के लिए खास पहल, EVM की समझ के साथ युवाओं ने जाना एक वोट का मतलब | प्रश्न प्रतियोगिता आयोजित
- 35 साल पूरे, अब लोक मंथन के जरिए सांस्कृतिक विरासत को जगाने की तैयारी | भरतपुर में अधिवक्ता परिषद के स्थापना दिवस पर 27 सितंबर की रथ यात्रा का ऐलान
- वैर नगरपालिका चुनाव में 134 प्रत्याशियों की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय | निर्दलीयों की बढ़ी ताकत, अब वार्डों के वोटर तय करेंगे किसकी बनेगी सरकार
- 11 महीने बाद राजस्थान हाईकोर्ट को मिला नियमित चीफ जस्टिस | शपथ लेते ही जोधपुर रवाना हुए संजय के. अग्रवाल, सादगी भी चर्चा में
- पुलिस की धमकी देकर 70 लाख हड़पने की तैयारी, तभी PNB ने पकड़ लिया खेल | 78 साल के बुजुर्ग को ऐसे बनाया था डिजिटल अरेस्ट का शिकार
- जोधपुर में कांग्रेस का बड़ा ‘एक्शन’, 25 बागियों पर चला अनुशासन का डंडा | चुनाव से पहले 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, पद-दायित्व भी खत्म
