भरतपुर
भरतपुर में विशेष न्यायाधीश विजिलेंस और उनके दो साथियों के खिलाफ सातवीं कक्षा के एक बच्चे के साथ यौन दुराचार का आरोप लगा है। ACB सीओ परमेश्वर लाल यादव और न्यायाधीश के स्टेनो अंशुल सोनी पर भी धमकाने के आरोप लगाए गए हैं। थाना मथुरा गेट पुलिस ने पीड़ित बच्चे की मां की रिपोर्ट पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस बीच जोधपुर हाईकोर्ट ने मजिस्ट्रेट को निलंबित कर दिया। इस संबंध में रूल्स 13 राजस्थान सिविल सर्विस 1958 के तहत तुरंत प्रभाव से आदेश जारी कर दिया गया है।
रिपोर्ट में पीड़ित बच्चे की मां ने आरोप लगाया है कि आरोपी जज और दो अन्य पीड़ित नाबालिग को शराब व नशीला पदार्थ पिलाकर यौन दुराचार करते थे। रिपोर्ट में बताया गया कि पीड़ित की मां ने अपने घर के सामने ही जब जज को बच्चे के साथ गलत हरकत करते देखा तो मामले का खुलासा हुआ। आरोप है कि पीड़ित बच्चे की विधवा मां को न्यायाधीश और उसके साथियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित बच्चे की मां ने बताया कि उसका बेटा भरतपुर शहर की एक कॉलोनी स्थित एक खेल मैदान पर खेलने जाता था। वहीं पर विशिष्ट न्यायाधीश, भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट जितेंद्र गुलिया जितेंद्र गुलिया और उसके 2 साथी भी आते थे। यहीं पर न्यायाधीश और उसके दो अन्य साथियों ने बच्चे के साथ गलत हरकत करना शुरू कर दिया।
पीड़ित की मां ने बताया कि बच्चे को घर ले जाकर पहले तो जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाते और फिर बाद में शराब भी पिलाना शुरु कर दिया। इसके बाद नशे की हालत में बच्चे के साथ आरोपी न्यायाधीश गुलिया और उसके दो साथी कुकर्म करते थे।
जान से मरवाने की धमकी
पीड़ित बच्चे की मां ने बताया कि उसे धमकी दी गई कि यदि पुलिस में केस किया तो गोली मरवा दी जाएगी। मथुरा गेट थाना प्रभारी रामनाथ ने बताया कि पीड़ित की मां की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है। मामला दर्ज कराने के दौरान मथुरा गेट थाने पर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष गंगाराम पाराशर एवं समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर किया कुकर्म
रिपोर्ट के अनुसार एक दिन जज जितेंद्र गुलिया ने बच्चे को अपने घर ले जाकर उसकी कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया। जब बच्चा बेहोश हो गया तो उन्होंने उसके साथ कुकर्म किया। इतना ही नहीं मजिस्ट्रेट ने बच्चे के साथ अश्लील वीडियो भी बना लिया। जब बच्चे को होश आया तो उन्होंने उसे धमकाया कि दोस्तों को वीडियो दिखाकर तुझे बदनाम कर दूंगा। तेरे बड़े भाई को जेल भिजवा दूंगा और तेरी मां के साथ भी गलत काम करूंगा।’
ACB का अधिकारी दे रहा रिश्वत में फंसाने की धमकी
महिला ने बताया की शाम को ACB के सीओ परमेश्वर लाल यादव उनके घर पहुंचे और माफ़ी मांगने के बहाने उनके रिश्तेदारों को रंगदारी के मामले में फंसाने की प्लानिंग कर दी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- रुदावल में बाइक से आया, कट्टा निकाला और चला दी गोली, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष के बेटे पर जानलेवा हमला
- घर की इन 5 आम चीजों में छिपा है ‘धीमा जहर’, कहीं आपके परिवार की सेहत पर तो नहीं मंडरा रहा खतरा?
- नदबई के कॉलेज में विद्यार्थियों को क्यों किया गया आगाह? नशे के शारीरिक ही नहीं, मानसिक नुकसान भी बताए
- भरतपुर में युवा मतदाताओं को जोड़ने की मुहिम, रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने उठाया यह कदम
- 18-19 साल की छात्राओं के लिए खास रहा उच्चैन का यह कैंप, मतदाता सूची में नाम जुड़वाने उमड़ीं युवतियां
- खाकी पर कलंक: एसीबी का ताबड़तोड़ एक्शन, मावा फैक्ट्री सीज करने की धमकी देने वाले DST के दो कांस्टेबल 2 लाख की घूस लेते दबोचे
- भरतपुर के बी नारायण गेट पर खत्म हुई जयपुर हत्याकांड के आरोपी की फरारी, कभी दिल्ली तो कभी आगरा की बस में काट रहा था वक्त
- ड्राइविंग लाइसेंस रखने वालों के लिए बड़ा सरप्राइज! अब रंग से तय होगी आपकी पहचान, सरकार के इस नए फरमान से मच गई हलचल
- भजनलाल सरकार ने 21 IAS अफसरों को सौंपी बड़ी कमान, आखिर किस मिशन पर लगाया?
- कार चलाते वक्त एक गलती पड़ सकती है भारी; सरकार ला रही है ऐसे सेफ्टी फीचर्स, जानें कब से बदलेंगे कारों के नियम
