दौसा
स्वदेशी जागरण मंच (Swadeshi Jagran Manch) की दौसा (Dausa) शाखा की ओर से आगामी जन्माष्टमी को श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित होगी। कान्हा की सबसे सुंदर झांकी को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
हम नमक और चीनी में खा रहे हैं प्लास्टिक | एक स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा
स्वदेशी जागरण मंच की प्रांत महिला कार्य प्रमुख डॉ. मनीषा शर्मा ने बताया कि दौसा के नन्हे मुन्नों को कान्हा के रूप में सजाने के लिए मंच द्वारा उचित कीमत पर कान्हा की ड्रेस और श्रृंगार उपलब्ध करवाया जाएगा। कान्हा की सबसे सुंदर झांकी को पुरस्कृत भी किया जाएगा। एक मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया जाएगा जिस पर माताएं अपने बच्चों की फोटो भेज सकती हैं।
डॉ. मनीषा शर्मा ने बताया कि हमारी संस्कृति पर विदेशी दुष्प्रभाव को कम करने और अपने त्योहारों में उल्लास भरने व इस माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने के लिए स्वदेशी जागरण मंच हमेशा प्रयास करता रहा है। इससे पूर्व सिंजारे के अवसर पर भी महिलाओं ने हाथों में स्वदेशी मेहंदी सजा कर उत्साह से अभिनव पहल का स्वागत किया था। उन्होंने दौसा की सभी माताओं, बहनों से अपील की अधिकतम संख्या में इसमें भाग लें व त्यौहार की खुशी बढ़ाने के साथ बालकों में धर्म व संस्कृति के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ाने में अपना योगदान दें।
‘नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
जयपुर में इस दिन आधे दिन का अवकाश घोषित, सरकार ने दिए आदेश
हम नमक और चीनी में खा रहे हैं प्लास्टिक | एक स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
