भरतपुर
जिला प्रशासन, पर्यटन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या एवं हर घर तिरंगा अभियान के अवसर पर भरतपुर (Bharatpur) में आयोजित सांस्कृति संध्या में लोक कलाकारों एवं स्कूली विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किये गये देशभक्तिपूर्ण रंगारंग कार्यक्रम में मंच पर सतरंगी संस्कृति साकार हो उठी। एक से बढ़कर देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रमों की प्रस्तुति से बुधवार को यूआईटी ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान रहा। सचिव नगर विकास न्यास ऋषभ मंडल, अतिरिक्त कलक्टर शहर श्वेता यादव एवं अन्य अतिथिगण द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता गीतों की प्रस्तुति दी जिनमें एसबीके की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, अग्रसेन विद्यापीठ द्वारा गणेश वंदना, सोनी अकेडमी नीम दरवाजा के विद्यार्थियों द्वारा छोटे-छोटे शहरों से गीत पर नृत्य, सेंट पीटर्स के विद्यार्थियों द्वारा धरती सुनहरी अंम्बर नीला पर नृत्य, गुरू हरिकिशन विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा ‘फूलों का तारों का सबका कहना है’ पर नृत्य प्रस्तुत किया। एसबीके विद्यार्थियों द्वारा देश मेरे, एबीएस विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा जहां गाती धरती ऐसी केसरिया गीत पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी। डीपीएस विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा आरम्भ है प्रचंड पर गीत पर भव्य प्रस्तुति दी। होली मदर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा कोमल है कमजोर नहीं तु गीत पर प्रस्तुति दी। अंतरिक्ष विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा धरती धोरां री राजस्थानी गीत पर प्रस्तुति दी। सनातन धर्म स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा देश मेेरे गीत पर प्रस्तुति दी।
समारोह में संत कृपाल विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा राजस्थानी लोकनृत्य घूमर पर प्रस्तुति दी। फाइनमैन स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा बंगाली नृत्य की प्रस्तुति दी गई। सोनी टावर विद्यालय काली बगीची के विद्यार्थियों द्वारा सेना की वर्दी में जय हो… गीत पर पीरामिड बनाकर रंगारंग प्रस्तुति दी गई। बीएम स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सरहरद पर चले हम गीत पर प्रस्तुति दी गई। टीपीएस स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा मेरे भारत की बेटी के माध्यम बेटी बचाओं का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी रविकुमार, एसीईओ जिला परिषद शैलेन्द्रसिंह, सहायक निदेशक लोक सेवाऐं भारती भारद्वाज, उप निदेशक पर्यटन संजय जौहरी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मधु भार्गव, जिला शिक्षा अधिकारी आरडी बंसल, एडीईओ निलमा छाबडा, उपजिला शा. शि. अधिकारी विजयसिंह, व.शा शिक्षा अधिकारी तेजवीरसिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
लोक कलाकारों ने दी भव्य प्रस्तुति
संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम की श्रंृखला में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति प्रदेशभर से आये लोक कलाकारों ने दी। समारोह में देश भक्ति गीत, मयूर नृत्य, भवाई नृत्य, लोक गीत, चरी एवं घूमर नृत्य की प्रस्तुति दी। लोक कलाकारों में गफरूदीन, गौतम परमार, निशिका, दिप्ती, मनीष शर्मा ने समारोह में अपनी प्रस्तुतियों के द्वारा देशभक्ति का समां बांध दिया। उपनिदेशक पर्यटन संजय जौहरी ने बताया कि प्रदेश भर से आये कलाकार स्वाधीनता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
तिरंगा शपथ दिलाई गई
सांस्कृतिक संध्या में आजादी के अमृत महोत्सव के में हर घर तिरंगा अभियान के तहत समारोह में उपस्थित सभी नागरिकों को तिरंगा शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों से हर घर तिरंगा फहराकर घर-घर में देशभक्ति का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया गया।
मुख्य समारोह में राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ करेंगे ध्वजारोहण
जिला स्तरीय 78वां स्वाधीनता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि उद्योग एवं युवा खेल मामलात मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ प्रातः 9 बजे पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय में ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा, पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रगान का वादन होगा। समारोह में प्रातः 9.05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली जायेगी। उन्होंने बताया कि प्रातः 9.20 बजे माननीय राज्यपाल महोदय के संदेश का पठन अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन नीरज कुमार मीना द्वारा किया जायेगा। प्रातः 9.35 बजे जिले की प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि समारोह में प्रातः 9.45 बजे सामूहिक गायन, प्रातः 9.55 बजे राष्ट्र भक्ति गीत, प्रातः 10.05 बजे शारीरिक व्यायाम का प्रदर्शन एवं प्रातः 10.30 बजे राष्ट्रगान की धुन का वादन के साथ कार्यक्रम का समापन किया जायेगा।
तिरंगा सेल्फी एवं तिरंगा कैनवास अभियान 15 को
जिला कलक्टर ने बताया कि 15 अगस्त को जिला मुख्यालय पर पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय एवं उपखण्ड स्तर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ तिरंगा सेल्फी, तिरंगा कैनवास अभियान एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत मेले का आयोजन किया जायेगा।
‘नई हवा’ की खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
सरकारी बैंकों में नहीं घटेगी हिस्सेदारी | लोकसभा में बैंकिंग लॉ अमेंडमेंड बिल पेश
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर निकली बम्पर भर्ती, SSC ने जारी किया नोटिफिकेशन
इस यूनिवर्सिटी में निकली प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती | इस डेट तक करें अप्लाई
नई हवा’ की खबरें नियमित और अपने मोबाइल पर डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें
