अहमदाबाद
गुजरात में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य सरकार ने 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा रद्द करने और उन सभी को अगली कक्षा में प्रोन्नत करने का फैसला किया है। एक सरकारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। इसके अनुसार गुजरात माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का यह निर्णय मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने विद्यार्थियों के व्यापक हित में और उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने के लिए लिया है। विज्ञप्ति के अनुसार पिछले प्रयासों में असफल रहे और इस साल फिर परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों के बारे में कोविड-19 के मामले घटने पर स्थिति के आकलन के बाद निर्णय लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें
- पहले ही दिन चौके-छक्कों की बरसात | भरतपुर सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का धमाकेदार आगाज़, जवाहर नगर और रॉयल क्लब की जीत
- 12 महीने में सैलरी बढ़ाने का अल्टीमेटम | सरकारी बैंक कर्मचारियों के लिए बड़ा संकेत, 2027 से लागू होगा नया वेतन
- बचाने कूदे, खुद डूब गए तीन मासूम | धौलपुर में पार्वती नदी ने छीनी तीन जिंदगियां, गांव में मातम
- बारात से पहले मातम, बस ने कुचली मासूम | भरतपुर में 8 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, आंगन में चीखें गूंजीं
- पेड़ से लटका मिला 12वीं की छात्रा का शव, गांव सन्न | दौसा में रातभर लापता रही कोमल, सुबह 400 मीटर दूर मिली लाश
- होटल में गूंजी गोलियां, मेज के नीचे छिपे ट्रम्प | व्हाइट हाउस डिनर में अचानक फायरिंग से हड़कंप, सीक्रेट सर्विस ने निकाला सुरक्षित | देखें वीडियो
- स्टार्टअप्स का महाकुंभ बना भारत वेंचर्स समिट 2026 | FUISI सेरेमनी में RSS, पुलिस और इंडस्ट्री दिग्गज एक साथ
- भरतपुर क्रिकेट में बड़ा मौका | कॉल्विन शील्ड के लिए 3 मई को होगा सीनियर टीम का चयन ट्रायल
- अब नहीं आएगा बुढ़ापा? | शरीर की ‘एजिंग मशीन’ बंद करने वाली जीन दवा पर बड़ा खुलासा
- OPS पर बड़ा ऑडिट वार | CAG ने 10 साल का हिसाब मांगा…
मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही जानकारी दी कि कक्षा 10 छात्र-छात्राओं की परीक्षाओं को रद्द किये जाने के साथ ही इन्हें वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2021-22 में मास प्रमोशन दिया जाएगा। बता दें कि गुजरात बोर्ड से इस वर्ष की एसएससी की परीक्षाओं के लिए 12 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया है। गुजरात सेकेंड्री एण्ड हायर एजुकेशन बोर्ड (जीएसईबी) ने सेकेंड्री औऱ गुजरात हायर सेकेंड्री कक्षाओं के लिए शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए परीक्षाओं का आयोजन 10 मई से किए जाने की घोषणा की गई थी, जो कि 25 मई तक चलनी थीं। हालांकि, कोविड-19 महामारी चलते परीक्षाओं को स्थगित किया गया था।
