नई दिल्ली
अगर आप देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी Life Insurance Corporation यानी LIC के ग्राहक हैं तो ये खबर आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। दरअसल, LIC में अब हफ्ते में सिर्फ 5 दिन ही काम होगा, बाकी के दो दिन पब्लिक हॉलीडे माना जाएगा। अब हर शनिवार को LIC के कर्मचारियों की छुट्टी होगी। देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में अब Five Day Week होगा। Five Day Week का यह नियम 10 मई से लागू किया जाएगा। केंद्र ने पिछले माह इसकी घोषणा की थी। LIC ने अब 10 मई से Five Day Week के नियम को लागू करने की घोषणा कर दी है। उसने यह सूचना 6 मई गुरुवार को जारी की। यानी अब LIC में हफ्ते में 5 दिन सोमवार से शुक्रवार तक काम होगा। शनिवार और रविवार की छुट्टी होगी। LIC अभी तक दूसरे और चौथे शनिवार को खुली रहती थी।
आपको बता दें कि LIC के कर्मचारी लम्बे अरसे से Five Day Week की मांग कर रहे थे। देश की तमाम बैंक यूनियन भी काफी समय से Five Day Week की मांग कर रही हैं। माना जा रहा है कि अब बैंक यूनियन भी अपनी इस मांग को लेकर सरकार पर और दबाव बनाएंगी। LIC के वर्किंग डेज में हुए इस बदलाव के बारे में LIC ने अखबारों में विज्ञापन देकर भी लोगों को सूचित किया है।
LIC की ओर से जारी सूचना के अनुसार सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 से शाम 5.30 तक आफिसेज चालू रहेंगे और हर शनिवार व रविवार को पूरी तरह से बंद रहेंगे। हफ्ते के चालू दिनों में केवल 7.30 घंटे काम होगा। LIC में करीबन 1.15 लाख कर्मचारी हैं। सभी को इसका फायदा मिलेगा। LIC ने कहा कि इस संबंध में सरकार ने पहले ही मंजूरी दे दी थी।
बैंकिंग सेक्टर भी अब और बनाएगा दबाव
LIC में Five Day Week का नियम लागू होने के बाद अब बैंकिंग सेक्टर भी यह नियम बैंकों में भी लागू करने का दबाव बनाएगा। उसकी भी यह पुरानी मांग है। जानकारी मिली है कि बैंक यूनियन इस संबंध में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के साथ बात करने की तैयारी कर रही हैं। बैंकों में फिलहाल सोमवार से शुक्रवार और पहले तथा तीसरे शनिवार को काम होता है। इंडियन बैंक्स एसोसिएशन ने जनवरी 2020 में बैंक यूनियनों की इस मांग को खारिज कर दिया था। हालांकि उस समय 19% की सैलरी बढ़त को एसोसिएशन ने मंजूरी दे दी थी। हालांकि कोरोना के समय में बैंकिंग के कामकाज के समय को घटा दिया गया है। Five Day Week को लेकर बैंक कर्मचारियों का तर्क है कि जब डिजिटल की बात है और सब कुछ डिजिटल हो रहा है तो फिर सोमवार से शनिवार तक बैंक खोलने की जरूरत नहीं है। वैसे भी पूरी दुनिया में इस समय हफ्ते में 5 दिन का ही का चलन है। लेकिन भारत में अभी भी यह कुछ सेक्टर या कंपनियों में लागू नहीं हो पाया है।
ये भी पढ़ें
- पदोन्नति के साथ नई तैनाती: राजस्थान पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल | 52 डिप्टी एसपी के तबादले, कई को मिली अहम यूनिट्स की कमान; यहां देखें पूरी लिस्ट
- विकलांग मां और मंदबुद्धि पिता की बेटियों की शादी पर संकट | मुस्कान संस्था बनी उम्मीद की किरण, 31,000 रुपये की सहायता से भरा घर
- समरसता और सेवा का संगम | केशव नगर में विहिप सेवा विभाग का प्रशिक्षण व सम्मान समारोह आयोजित
- हरियाणा की जिला न्यायपालिका में बड़ा फेरबदल | हाई कोर्ट ने किए 49 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, तुरंत नए पदभार संभालने के आदेश
- हरियाणा सरकार ने DA-DR बढ़ाकर 60% किया | 4 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को फायदा, जानें कब से मिलेगा एरियर
- बिहार में रिश्वत लेते पकड़ा गया यूनिवर्सिटी का असिस्टेंट रजिस्ट्रार… और खुल गया ‘ऊपर’ तक का खेल | 2.5 लाख की डील में VC का नाम, ऑडियो रिकॉर्डिंग से मचा हड़कंप
- रेलवे में बड़ा बदलाव… अब बीमारी भी नहीं रोकेगी प्रमोशन | डी-कैटेगराइज्ड कर्मचारियों की पुरानी सेवा भी जुड़ेगी, ग्रुप ‘बी’ तक का रास्ता साफ
- बैंक की एक लाइन… और कब्र तक पहुंच गया भाई! | 20 हजार के लिए बहन का कंकाल कंधे पर रख बैंक में जा धमका
- 25 ओवर में चौकों-छक्कों की बरसात, 2 मैचों में पलटे समीकरण | बैंकर्स और गोपालगढ़ क्लब की धमाकेदार जीत, टूर्नामेंट में बढ़ा रोमांच
- भुसावर में ‘गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करो’ की गूंज | महिलाओं की अगुवाई में निकली जनजागरण रैली, SDM को सौंपा ज्ञापन
