भरतपुर
भरतपुर शहर व्यापार संघ ने जारी की अपील
भरतपुर शहर व्यापार संघ की V.C के जरिए बुलाई गई एक मीटिंग में Covid19 के वर्तमान हालात पर चिंता जाहिर करते हुए व्यापारियों से अपील की गई कि वे दुबका चोरी माल बेचने से बाज आएं। व्यापार संघ ने व्यापारियों को आगाह किया कि वे ऐसा करके जाने अनजाने, अपने घर में कोरोना को न्योता दे रहे हैं। उनकी इस नादानी से अगर वे या उनका परिवार संक्रमित हो गया तो उनके सामने एक गम्भीर समस्या खड़ी हो जाएगी। व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने सभी व्यापारियों को सचेत करते हुए कहा कि अपनी व अपने परिवार के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सिर्फ सरकारों को ही जिम्मेदार नहीं ठहराएं और अपनी जिम्मेदारी को भी समझें। कोरोना संक्रमण से बचाव की इस लड़ाई में अपने-अपने घरों में रहकर साथ दें।
शहर व्यापार संघ की इस बैठक की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष भगवान दास बंसल ने की। मीटिंग में मोहनलाल मित्तल, अनिल लोहिया, विपुल शर्मा, अशोक शर्मा, बन्टू भाई, राकेश मित्तल, संजय तनुज आदि पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में व्यापारियों को चेताया गया कि वे इस बात को समझें कि हॉस्पिटल में ना तो बैड ही खाली हैं और ना ही संक्रमित व्यक्ति का कोई ठोस इलाज। जितनी कमाई नहीं करेंगे। उससे ज्यादा बीमारी में लग जाएंगे और हो सकता है ऐसे में किसी प्रियजन की जन चली जाए। इसलिए सभी व्यापारियों से अपील है कि वे कोरोना बीमारी की गंभीरता को समझते हुए, लापरवाही नहीं करें।
व्यापार संघ के जिला प्रवक्ता विपुल शर्मा ने कहा कि, वर्तमान समय में आए दिन व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी व लूटपाट की घटनाएं भी सामने आ रही है। और ये घटनाएं अधिकांश उन व्यापारियों के साथ ही हो रही है जो कच्चे लालच में पड़ रहे हैं।
ये भी पढ़ें
- MB और Completion Certificate पर दस्तखत की कीमत 30 हजार, पंचायत समिति में ACB का ट्रैप, सहायक अभियंता रंगे हाथ पकड़े गए
- हिंदी दिवस पर रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में प्रतिभाओं का मंचन; वाद-विवाद, काव्य पाठ और निबंध प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाया दम
- 65 वार्डों में 36 निर्दलीय, भरतपुर नगर निगम चुनाव ने बदला सियासी मिजाज, भाजपा 20 पर सिमटी | कांग्रेस के आंकड़े में भी पेंच
- हिंदी दिवस पर नदबई कॉलेज में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता; प्रतियोगिताओं में प्रतिभा ने बटोरी सराहना
- वैर नगर पालिका: 25 वार्डों का फैसला आया, लेकिन चेयरमैन की कुर्सी का खेल अभी बाकी; वैर में 20 निर्दलीयों ने बिगाड़ा भाजपा-कांग्रेस का गणित
- अब रेलवे कॉलोनियों में सिलेंडर का इंतजार नहीं, गैस पहुंचाने की तैयारी में सरकार, बदलने वाली है पूरी व्यवस्था
- गणेश चतुर्थी पर रंगों में उतरे गणपति और भारतीय संस्कृति के रंग, Sunaina’s Art Studio में सजी प्रतिभाओं की दुनिया
- वर्षों से काम कर रहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अचानक किस बात का डर? नए चयन की चर्चा ने कुम्हेर में बढ़ाई बेचैनी
- जिस राज को दबा समझा जा रहा था, वह फिर खुल गया… SHO ने की 1 लाख की डिमांड, कॉल रिकॉर्डिंग ने खोल दिया राज | अब ACB ने दर्ज किया केस
- लोकमंथन यात्रा के स्वागत की तैयारी में जुटा अधिवक्ता परिषद, संविधान और सांस्कृतिक विविधता पर होगी विचार गोष्ठी
