IIT JEE Advanced exam – 2021
बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच इस साल आईआईटीज में एडमिशन के लिए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन एडवांस्ड (JEE Advanced 2021) की डेट बदल सकती है। इस साल यह परीक्षा 3 जुलाई को होनी है। पर अब आईआईटी खड़गपुर (IIT Kharagpur) ने इसकी यह डेट बदलने के संकेत दिए हैं। आईआईटी खड़गपुर ने कहा है कि उसके पास JEE Advanced 2021 की डेट बदलने के लिए अनेक फोन कॉल्स और ई-मेल्स आए हैं। जेईई एडवांस्ड कमेटी ने भी एक बैठक करके परीक्षा की तारीख बदलने की जरूरत महसूस की है।
बताया गया कि जेईई एडवांस्ड कमेटी की यह बैठक 27 अप्रेल को ही हुई और उसमें परीक्षा की डेट बदलने पर चर्चा की गई। कमेटी का मानना है कि कोरोना की मौजूदा परिस्थितियों के बीच 3 जुलाई को JEE Advanced 2021 की परीक्षा आयोजित करना उचित नहीं है। इस कमेटी ने जेईई एडवांस्ड 2021 परीक्षा की तारीख बदलने की जरूरत महसूस की है। इस बैठक में तीन सदस्य शामिल हैं। आईआईटी जेईई एडवांस्ड के चेयरमैन देबाशीष चक्रवर्ती ने कहा कि ‘जिस तरह के हालात हैं, इसमें हम जेईई एडवांस्ड 2021 के लिए निर्धारित 3 जुलाई की तारीख बदल सकते हैं। क्योंकि जेईई मेन्स और एडवांस्ड के बीच गैप होना भी जरूरी है।’
जेईई मेन की नई तिथि भी अभी तय नहीं
इस बीच कोविड-19 (Covid-19) के कारण स्थगित हुई जेईई मेन अप्रेल 2021 (JEE Main April 2021) की परीक्षा की डेट भी अभी तक तय नहीं हो सकी है। जब तक यह परीक्षा नहीं होती, तब तक मई की जेईई मेन भी नहीं हो सकेगी। इसलिए भी जेईई मेन (JEE Main) की चारों परीक्षाओं और रिजल्ट्स के बाद ही जेईई एडवांस्ड लिया जा सकेगा।
ये भी पढ़ें
- 60 सेकंड में 42 लाख साफ, जयपुर में बैंक के बाहर पिस्टल तानकर लूट, पहले से तैयार थे दोनों बदमाश
- दर्द को शब्दों का बोझ क्यों देना, जब प्रभु की शरण है रास्ता
- MB और Completion Certificate पर दस्तखत की कीमत 30 हजार, पंचायत समिति में ACB का ट्रैप, सहायक अभियंता रंगे हाथ पकड़े गए
- हिंदी दिवस पर रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में प्रतिभाओं का मंचन; वाद-विवाद, काव्य पाठ और निबंध प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने दिखाया दम
- 65 वार्डों में 36 निर्दलीय, भरतपुर नगर निगम चुनाव ने बदला सियासी मिजाज, भाजपा 20 पर सिमटी | कांग्रेस के आंकड़े में भी पेंच
- हिंदी दिवस पर नदबई कॉलेज में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता; प्रतियोगिताओं में प्रतिभा ने बटोरी सराहना
- वैर नगर पालिका: 25 वार्डों का फैसला आया, लेकिन चेयरमैन की कुर्सी का खेल अभी बाकी; वैर में 20 निर्दलीयों ने बिगाड़ा भाजपा-कांग्रेस का गणित
- अब रेलवे कॉलोनियों में सिलेंडर का इंतजार नहीं, गैस पहुंचाने की तैयारी में सरकार, बदलने वाली है पूरी व्यवस्था
- गणेश चतुर्थी पर रंगों में उतरे गणपति और भारतीय संस्कृति के रंग, Sunaina’s Art Studio में सजी प्रतिभाओं की दुनिया
- वर्षों से काम कर रहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अचानक किस बात का डर? नए चयन की चर्चा ने कुम्हेर में बढ़ाई बेचैनी
