कविता
डॉ. अलका अग्रवाल
तेरा परचम फिर फहरेगा
जब अच्छा समय ना रहा सदा,
तो बुरा समय क्यों ठहरेगा।
यह भी जाएगा धीरज धर,
तेरा परचम फिर फहरेगा ।
यह जीवन है, इसमें सब कुछ,
अनुकूल भी है, प्रतिकूल भी है,
है परिवर्तन ही शाश्वत सच,
तेरा परचम फिर फहरेगा।
दुख अगर कभी ना आएं तो,
सुख का महत्व क्या जानोगे।
यह घड़ी परीक्षा की है सुन,
तेरा परचम फिर फहरेगा।
जिन विपदाओं से घिरा हुआ ,
आमूल नष्ट हो जाएंगी।
सुख का सूरज चमकेगा तब ,
तेरा परचम फिर फहरेगा।
(लेखक सेवानिवृत कालेज प्राचार्य हैं)
ये भी पढ़ें
- 992 पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का रास्ता साफ, हाईकोर्ट ने हटाई रिजल्ट की रोक; लेकिन इन अभ्यर्थियों का क्या होगा?
- राजस्थान की सियासत में लगातार दूसरे दिन भाजपा को बड़ा झटका, उप जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस की बड़ी बढ़त | यहां देखें पूरी लिस्ट
- MPUAT के पांच महाविद्यालयों के 500 विद्यार्थियों ने ली संविधान की शपथ, डॉ. अंबेडकर के योगदान को भी किया याद
- संविधान की प्रस्तावना से अधिकारों और कर्तव्यों तक… नदबई की छात्राओं ने पोस्टरों और विचारों से जगाई जागरूकता
- हर 10 लाख की आबादी पर 100 जजों की नियुक्ति हो, न्यायिक आयोग भी बने; संविधान दिवस पर देशभर से राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन
