Big News: राजस्थान में वायुसेना का मिग-21 क्रैश, घर पर गिरा, तीन की मौत, पायलट सुरक्षित

हनुमानगढ़ 

इस समय राजस्थान के हनुमानगढ़ से एक बड़ी खबर है। भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक वायु सेना का मिग-21 क्रेश होकर एक घर पर जा गिरा। इससे तीन ग्रामीणों की मौत हो गई। घटना में एक गंभीर रूप से घायल है।  गनीमत रही कि पायलट सुरक्षित बच गए।

गहलोत का विस्फोटक बयान, वसुंधरा राजे, कैलाश मेघवाल और शोभारानी ने बचाई उनकी सरकार | भाजपा में खलबली

क्रेश होने के बाद मिग-21 बहलोल नगर इलाके में एक घर पर गिरा। हादसे में तीन ग्रामीणों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बशोकौर पत्नी रतन सिंह उर्फ रतीराम राय सिख, बंतो पत्नी लाल सिंह राय सिख, लीला देवी पत्नी राम प्रताप के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पायलट सुरक्षित है। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए।

बताया जा रहा है कि मिग ने सूरतगढ़ के एयरबेस से उड़ान भरी थी। जानकारी के मुताबिक उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही तकनीकी खराबी के बाद पायलट ने विमान पर नियंत्रण खो दिया था। गनीमत यह रही कि इस जेट से हादसे से पहले दोनों पायलट ने खुद को विमान से अलग कर लिया था। हालांकि विमान के एक रिहायशी इलाके में गिरने से इसकी चपेट में आने से दो की मौत की खबर सामने आई है।

बच्चे खेल रहे थे घर के बाहर
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि भारतीय वायुसेना के पायलट बेहद सूझबुझ दिखाते हुए गांव के बाहर विमान ले गया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। जिस घर पर यह मिग 21 विमान गिरा है। उमसें बच्चे बाहर खेल रहे थे। ऐसे में उनमें से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है। पशु भी घटना के स्थल से दूर थे।

विमान दुर्घटना के बाद सभी लोग तत्काल दुर्घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। पैराशूट से कूदे पायलट को छांव देकर उसके हाथों पैरों की मालिश शुरू कर दी गई। वहीं कुछ लोग जिस घर पर विमान गिरा उसमें लगी आग को बुझाने में लग गए। इस बात की जानकारी मिलते ही प्रशासन भी दमकल, एंबुलेंस और पुलिस अधिकारी के साथ मौके पर पहुंच गए।

नोट: अपने मोबाइल पर नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें  

गहलोत का विस्फोटक बयान, वसुंधरा राजे, कैलाश मेघवाल और शोभारानी ने बचाई उनकी सरकार | भाजपा में खलबली

सीएम अशोक गहलोत का सचिन पायलट खेमे पर बड़ा अटैक, बोले- अमित शाह से लिए 10-15 करोड़ लौटा दें और किसी विधायक ने खर्च कर दिए हों तो उसकी भरपाई मैं कर दूंगा | गहलोत बोले; सावधान रहें, अमित शाह बहुत खतरनाक खेल खेलता है | देखिए ये वीडियो

मंद-मंद क्यों मुस्काते हो… 

नर्सिंग ऑफिसर के पदों के लिए निकली बम्पर भर्ती, इस डेट तक  कर सकते हैं अप्लाई | जानिए डिटेल

फार्मासिस्ट के पदों पर बम्पर भर्ती, इस डेट तक करें अप्लाई | ये होंगे चयन के मापदंड

आयुर्वेद विभाग में निकली असिस्टेंट मेडिकल ऑफिसर के पदों पर बम्पर भर्ती, इस डेट तक करें अप्लाई | यहां जानिए डिटेल