दौसा के हरिपुरा विद्यालय में ऊर्जा संरक्षण पर हुई कार्यशाला

दौसा 

भारत सरकार के पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ,पीसीआरए विभाग की ओर से सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरिपुरा में विद्यार्थियों के लिए ऊर्जा संरक्षण पर कार्यशाला आयोजित की गई।

शिक्षा विभाग के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी ने इस काम की एवज में मांगी 75 हजार की घूस, 50 हजार लेते हुए ACB ने दबोचा

कार्यशाला में पीसीआरए के समन्वयक दीपेंद्र खंगारोत ने विद्यार्थियों को ऊर्जा संरक्षण के महत्व, हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा तथा राष्ट्र विकास में युवाओं की भागीदारी विषय पर जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों से प्रश्न पूछे गए और प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. संजीव रावत ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के अन्य शिक्षक तथा स्टाफ मौजूद रहे। कार्यशाला के उपरांत विद्यार्थियों को ऊर्जा संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा स्वच्छ और हरित ईंधन के प्रयोग करने को लेकर प्रोत्साहित किया गया। शिक्षकों को पीएनजी गैस मॉड्यूल और गैस स्टोव की जानकारी देकर नए ईंधन के विषय में बताया गया।

गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दौसा  में ही दिल्ली मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग के पहले खंड दिल्ली सोहना का उद्घाटन किया था।  इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद रहे। उन्होंने देश में नए इलेक्ट्रिक वाहनों एवं ईंधन के विषय में आमजन को जागरूक करने को लेकर जरूरत बताई थी।इसी क्रम में यह कार्यशाला आयोजित की गई।

नोट:अपने मोबाइल पर नई हवा’की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें

शिक्षा विभाग के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी ने इस काम की एवज में मांगी 75 हजार की घूस, 50 हजार लेते हुए ACB ने दबोचा

Tata Group की इस कम्पनी का बड़ा ऐलान, नहीं करेगी छंटनी, इंक्रीमेंट भी मिलेगा पहले जैसा | नौकरी गंवा चुके कर्मचारियों के हित में लिया ये बड़ा फैसला

मैं था हवा खोर…

अब वकीलों को वरिष्ठता देने के प्रोसेस पर केंद्र सरकार ने जताया ऐतराज, ये बताईं बड़ी वजह

जिला जज की परीक्षा में बैठे 314 वकील, सभी हो गए फेल

वकील साहब! मेरी कोर्ट में ज्‍यादा स्मार्ट मत बनिये, आप मुसीबत में पड़ जाएंगे | सुप्रीम कोर्ट में जज ने क्यों लगाई लताड़; जानिए यहां

ऐसा शातिर चोर जो दो महीने तक जज की कुर्सी पर बैठकर सुनाता रहा फैसला। आप भी जानिए इसका दिलचस्प किस्सा, रह जाएंगे दंग

अब बत्तीसी नहीं अट्ठाईसी बोलिए, घट रहे हैं दांत और गायब हो रही है अक्ल दाढ़ | एक स्टडी में खुलासा

7th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए एक और अच्छी खबर, जारी हुए AICPI के ताजा आंकड़े, अब इतना बढ़ जाएगा DA