भरतपुर में सर्राफा व्यापारी के चोरी की बड़ी वारदात, पोटलियों में भर ले गए लाखों के गहने

भरतपुर 

भरतपुर जिले में एक सर्राफा व्यापारी के चोरी की बड़ी वारदात हुई है।  हथियारबंद बदमाश इस सर्राफा व्यापारी के शोरूम से लाखों के सोने-चांदी के गहने पोटलियों में बांध कर ले गए। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

वकीलों के सम्मलेन में उठा मामला; कुछ वकील ही कमाते हैं करोड़ों, जज भी दे देते हैं तारीख पर तारीख

चोरी की यह वारदात मंगलवार तड़के करीब चार बजे जिले के कामां क्षेत्र के जुरहरा कस्बे बीच बाजार में स्थित सर्राफा व्यापारी और जैन समाज के अध्यक्ष महेंद्र जैन के शोरूम में हुई। बदमाश उनके शोरूम से  करीब 95 किलो चांदी और 450 ग्राम सोना के गहने पोटलियों में भरकर ले गए। इस वारदात के बाद व्यापारियों में आक्रोश फ़ैल गया और सभी व्यापारी इकट्ठे होकर थाने पहुंच गए और मामले में जल्द खुलासा करने की मांग की।

वारदात को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने दुकान का शटर तोड़ा और माल समेत कर चम्पत हो गए। घटना का सुबह पता लगा जब स्थानीय लोगों ने दुकान की शटर खुली देखी तो दुकान मालिक को घटना की सूचना दी।  दुकान में रखी तिजोरी पूरी तरीके से सुरक्षित बताई गई हैं।

पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। बदमाशों की संख्या चार बताई जा रही है। चोरी की घटना के बाद जुरहरा थाना अधिकारी जयप्रकाश पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना का जायजा लिया। पुलिस को एक सीसीटीवी कैमरे में चोर आते-जाते दिखाई दिए हैं, जिसके बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

नोट:अपने मोबाइल पर ‘नई हवा’ की खबरें नियमित प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम  और सिटी लिखकर मैसेज करें

वकीलों के सम्मलेन में उठा मामला; कुछ वकील ही कमाते हैं करोड़ों, जज भी दे देते हैं तारीख पर तारीख

हाईकोर्ट का फैसला: यूपी नगर निकाय चुनव में ओबीसी आरक्षण रद्द, अब बिना OBC आरक्षण के करने होंगे चुनाव

यदि आप 55+ हैं तो ये जरूर पढ़ें, बहुत काम की हैं ये टिप्स

देशभर की अदालतों में जजों के हजारों पद खाली, सामने आया चौंकाने वाला यह आंकड़ा

बैंक के 4,037 करोड़ डकार गए कम्पनी और उसके निदेशक, CBI ने दर्ज की FIR, देशभर में पड़े छापे

कैंसर, शुगर समेत इन बीमारियों की दवाइयां हुई सस्ती, 119 दवाओं की अधिकतम कीमत तय,जानें क्या हैं नए दाम

OPS को लेकर आई बड़ी खबर, जानिए केंद्र सरकार का क्या है प्लान, कर सकती है ये बदलाव

राजस्थान में वर्ष- 2023 के सार्वजानिक अवकाश घोषित, यहां देखिए लिस्ट

अब हर जगह अनिवार्य होगा Birth Certificate, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान

सरकार ने जारी किया साल 2023 का कैलेंडर, होली पर 3 और दीवाली पर मिलेगी एक दिन की छुट्टी, यहां देखिए अवकाश की पूरी लिस्ट

7th Pay Commission: पचास फीसदी डीए होते ही ऑटोमैटिक हो जाएगा सैलरी में रिवीजन, केन्द्र बना रहा है ऐसा फार्मूला