भरतपुर: स्टेशन बजरिया व्यापार संघ ने सर्वजनिक मूत्रालय को तोड़े जाने पर जताया रोष

भरतपुर 

भरतपुर स्टेशन बजरिया व्यापार संघ की बैठक में स्टेशन बाजार के व्यापारियों एवं आमजन के लिए सुविधा की दृष्टि से बनाए गए सर्वजनिक मूत्रालय को तोड़ने पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए आरोप लगाया गया कि ऐसा नगर निगम एवं एक रेलवे कर्मचारी की मिलीभगत से किया गया है।

बैठक में नगर निगम को चेतावनी दी गई है कि तीन दिन के अंदर मूत्रालय  दुबारा नहीं बनवाया गया तो व्यापार महासंघ जिला कलेक्टर, मंत्री एवं सांसद से इस समस्या के समाधान के लिए मिलेगा और उसके बाद आंदोलन की रूप रेखा तैयार करेगा।  इसके साथ ही रेलवे कर्मचारी की शिकायत भी रेलवे के उच्च अधिकारियों को करने का फैसला किया गया।

स्टेशन बजरिया व्यापार संघ के अध्यक्ष महावीर सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भरतपुर जिला व्यापार महासंघ  ज़िला महामंत्री नरेंद्र गोयल, शहर अध्यक्ष भगवान दास बंसल, जिला प्रवक्ता विपुल शर्मा, जिला मंत्री बंटू भाई, सहशहर अध्यक्ष अशोक शर्मा उपस्थित थे।

बैठक में  संगठन की शक्ति को मजबूत करने के लिए अधिक सक्रियता पर जोर दिया गया। बैठक में संचालन महामंत्री संजय खंडेलवाल ने किया बैठक में चाचा लाल सिंह, रमेश, मुकेश, निरंजन, राहुल, संजय मित्तल, केदार सिंघल आदि अनेक व्यापारी उपस्थित थे।

पार्षद और पार्षद पति डेढ़ लाख की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

घर के बाहर दीवार पर लगाते हैं बीवियों की फोटो, जानिए कहां है ये अनोखा रिवाज

इस साल टाटा ग्रुप का यह शेयर कर सकता है मालामाल

वाणी के जादूगर उद्घोषकों के लिए अद्भुत पुस्तक ‘वाक्‌ कला’

आपके काम की है ये खबर: अब जल्दी ही पाइप लाइन से सीधे रसोई तक पहुंचेगी गैस, जानिए डिटेल

बड़ा फैसला: अब फार्मासिस्ट ही बन पाएगा फार्मेसी कौंसिल का अध्यक्ष-उपाध्यक्ष