Sand-mining Case: पंजाब CM चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी को ED ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ 

पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपेंद्र सिंह हनी को ED ने अवैध रेत खनन केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी देर रात उनसे करीब 8 घंटे हुई पूछताछ के बाद जालंधर से हुई है। ईडी ने भूपेंद्र सिंह को गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया था।

पंजाब में 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने है ऐसे में  सीएम के रिशतेदार की गिरफ्तारी  के बाद पंजाब कि सियासत में हलचल मच गई है

8 करोड़ नकद, 21लाख का सोना किया था जब्त
पिछले महीने ईडी ने पंजाब में अवैध रेत-खनन कार्यों के सिलसिले में छापेमारी की थी। इस दौरान 8 करोड़ रुपए से अधिक नकद, 21 लाख रुपए  का सोना और 12 लाख रुपए  की रोलेक्स घड़ी बरामद हुई थी। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए थे।

फर्जी कंपनियां बनाकर मनी लॉन्ड्रिंग
भूपिंदर सिंह हनी और उनके सहयोगियों पर आरोप है कि फर्जी कंपनियां बनाकर मनी लॉन्ड्रिंग की गई। उनपर बालू के अवैध खनन में भी शामिल होने का आरोप है। ईडी ने खुलासा किया कि भूपिंदर सिंह हनी, कुदरतदीप सिंह और संदीप कुमार प्रोवाइडर्स ओवरसीज सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक थे। इस कंपनी का गठन उसी साल 25 अक्टूबर 2018 को हुआ था, जब पंजाब पुलिस ने अवैध खनन मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी।

कर्मचारियों के वेतन के नाम पर हड़पा पौने तीन करोड़ रेलवे को मिला वापस

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए Good News: Dearness allowance बढ़ना तय, यहां जानिए डिटेल

बदल गया है DA के कैलकुलेशन का तरीका, जानिए अब किस तरह होगी गणना

सरकार! अपने इस मंत्री की भी कुंडली खंगाल लीजिए, जब बोर्ड में हो रहा था घपला, तब भी यही चेयरमैन थे, अब फिर उन्हीं पर उठ रही है अंगुली

February 2022 Vrat & Festival List: फरवरी 2022 के व्रत त्‍योहार, देखिए तीज-त्योहारों की पूरी लिस्ट

Budget 2022: राज्य सरकार के कर्मचारियों को NPS कंट्रिब्यूशन पर राहत, जानिए ऐसे होगा फायदा

हरियाणा में निजी क्षेत्र की नौकरियों में 75% आरक्षण पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक