बाड़मेर
बाड़मेर जिले में तैनात एक आबाकारी निरीक्षक और उसके कार्यालय में नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर ने शराब के ठेके को सुचारु रूप से चलाने के एवज में परिवादी से फोन पे के माध्यम से मासिक बंधी मांग ली। ACB ने दोनों को 15 हजार रुपए लेते हुए शुक्रवार को दबोच लिया।
ब्यूरो के अनुसार परिवादी ने ब्यूरो में शिकायत दी थी कि उसके लाईसेंसीकृत शराब ठेके को सुचारू रूप से चलने देने के एवज में आरोपी आबकारी निरीक्षक राकेश खत्री द्वारा अन्यत्र ट्रांसफर हो जाने के बाद भी दो माह का बकाया मासिक बंधी 20 हजार रुपए बतौर रिश्वत मांगकर परेशान किया जा रहा है।
शुक्रवार को सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर ACB की टीम ने आरोपी आबकारी निरीक्षक राकेश खत्री व कम्प्यूटर ऑपरेटर बांकाराम को परिवादी से फोन पे खाते में 15 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेने पर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- अनुशासनहीन अधिकारियों पर सख्त हुई सरकार, 19 विभागीय मामलों में लिए बड़े फैसले
- राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: पदोन्नति में मिलेगी दो साल की छूट, सचिवालय में 149 नए पद भी सृजित
- महाराणा प्रताप जयंती पर भरतपुर में गूंजी वीरता की गाथाएं, साहित्य परिषद की विचार एवं काव्य गोष्ठी आयोजित
- पुरुषोत्तम मास पर भुसावर में भक्ति की रसधारा, संपूर्ण रामायण पाठ और भजनों से गूंजा लक्ष्मी नारायण मंदिर
- जयपुर में रक्तकोष फाउंडेशन का द्वितीय राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न, भरतपुर टीम सम्मानित
- विदेश में पढ़ाई का सपना होगा और आसान | क्रिज़ैक ने AI प्लेटफॉर्म फॉरेनएडमिट्स में किया रणनीतिक निवेश, लोन-वीज़ा सेवाओं को मिलेगी रफ्तार
- 5 दिन तक गूंजेगा ‘जय महेश’ का जयघोष | भरतपुर में महेश नवमी पर भक्ति, सेवा और संस्कृति का होगा भव्य संगम
- महाराणा प्रताप जयंती पर 486 पौधों से प्रकृति को नमन | शिक्षा मंत्री बोले- ‘अकबर महान नहीं, आक्रांता था’, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
- NCC कैंप में गूंजा सेना में भर्ती का मंत्र | अधिकारियों ने कैडेट्स को बताए सफलता के गुर, देशसेवा का बढ़ाया जोश
- ठाकरे को दिल्ली में सबसे बड़ा झटका | 9 में से 6 सांसद बगावत पर, शिंदे खेमे में विलय की तैयारी
