जयपुर
राजस्थान के 33 जिलों में 15 से 17 एज ग्रुप के बच्च्चों के वैक्सीनेशन का एक बड़ा अभियान सोमवार से शुरू होने जा रहा है। बच्चों को भारत बायोटेक की को-वैक्सीन लगाई जाएगी । वैक्सीन लगाने के लिए बच्चों को अपना आईडी कार्ड दिखाना होगा, जिसके पास सरकार का बना आईडी कार्ड नहीं हो वह स्कूल का फोटो आईडी कार्ड भी दिखाकर वैक्सीन लगवा सकेगा।
शुरुआत के लिए प्रदेश के सभी जिलों में कुल 17 लाख को—वैक्सीन की डोज भेज दी गई है। वैक्सीनेशन की शुरुआत के लिए पॉपुलेशन के आधार पर जिलों को को—वैक्सीन की डोज पहुंचा दी गई है। अभी 17 लाख डोज बांटी गई है। किसी भी को—वैक्सीन की साइट पर यदि 15 से 17 आयुवर्ग के अतिरिक्त 18 से अधिक आयुवर्ग के लाभार्थी भी वैक्सीनेशन के लिए आते हैं तो उन्हें भी टीका लगाया जाएगा। इन लाभार्थियों को भी हर साइट पर टीके की सुविधा होगी।
राज्य में करीब 4 हजार सेंटर्स हैं जहां वैक्सीनेशन हो रहा है। इन्ही सेंटर्स पर बच्चों का भी वैक्सीनेशन किया जाएगा। वैक्सीनेशन भी सामान्य तरीके से होगा जैसा होता आ रहा है।
ऑनस्पॉट भी होगा रजिस्ट्रेशन
प्रदेश में वर्तमान में जो वैक्सीनेशन चल रहा है, उसमें अधिकांश लोग रजिस्ट्रेशन ऑन स्पॉट ही करवा रहे हैं। इसके अलावा 181 पर कॉल करने वाले लोगों को भी वैक्सीन लगाने के लिए घर तक टीम भेजी जा रही है। बच्चों का भी वैक्सीन के लिए ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।
ये साथ में ले जाएं
बच्चों को वैक्सीन लगवाने के लिए अपनी आईडी कार्ड लाना जरूरी होगा। इनमें आधार, पेन कार्ड के अलावा राशन कार्ड या स्कूल का कोई फोटो आईडी कार्ड मान्य होगा। इसके अलावा मोबाइल नंबर देना अनिवार्य होगा, ताकि रजिस्ट्रेशन हो सके। जिन बच्चों के पास मोबाइल फोन नहीं है वह अपने परिवार में माता-पिता या बड़े भाई, बहन के नंबरों से भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।
आधा घंटा निगरानी
केंद्र सरकार से मिले दिशा—निर्देशों के मुताबिक बच्चों को टीकाकरण के बाद आधा घंटा साइट पर ही रहना होगा। विशेषज्ञ टीम की ओर से उनकी निगरानी रखी जाएगी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा झटका; आखिर कौन-कौन से अफसर रातों-रात खो देंगे अपनी कुर्सी? पढ़ें आयोग का फरमान…
- TET नहीं पास की? अब नौकरी पर नहीं मंडराएगा खतरा… हिमाचल सरकार ने शिक्षकों को दी बड़ी राहत | सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग का फैसला
- योगी कैबिनेट के बड़े फैसले: 35 हजार करोड़ के एक्सप्रेसवे, 50 हजार छात्राओं को स्कूटी और 220 नई इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी | बुनियादी ढांचे से लेकर शिक्षा, परिवहन और महिला सशक्तिकरण तक कई बड़े ऐलान
- करोड़ों की जमीन के लिए अनाथ युवक का कत्ल: खाकी का पूर्व अफसर बना हैवान, परिवार संग मिलकर युवक को घर से घसीटा, फरसे से काट डाला
- सुक्खू सरकार का बड़ा दांव: हिमाचल में 7500 पदों पर बंपर भर्ती को मंजूरी; आशा वर्करों, डॉक्टरों और शिक्षकों के लिए खुले सौगातों के द्वार | यहां देखें फैसलों की ‘सुपर लिस्ट’
- भारत में डेंगू की पहली वैक्सीन QDENGA को मंजूरी: बिना किसी टेस्ट के 4 से 60 साल के लोग लगवा सकेंगे; जानें कितनी सुरक्षित और कैसे मिलेगी डोज
- राजस्थान में फिर पलटेगा मौसम का मिजाज; 23 से 27 जुलाई तक झमाझम बारिश के संकेत | इन संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
- दौसा बॉल बैडमिंटन संघ की नई टीम का गठन | हनुमान प्रसाद चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, विकास शर्मा को मिली सचिव की जिम्मेदारी
- बार-बार डॉक्यूमेंट्स देने का झंझट खत्म, क्या आपके पास है यह 14 अंकों का ‘जादुई’ नंबर?
- RGHS में बड़ा एक्शन; 69 फार्मा स्टोर ब्लैकलिस्ट, 14 के लाइसेंस रद्द | महंगी दवा बिलिंग और फर्जी दावों पर सरकार का सख्त प्रहार, ₹6500 का इंजेक्शन ₹18000 में बेचा
