इंदौर
एक DSP की कार पर धूल क्या जमा हो गई, उनका पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और अपने पड़ौसी रिटायर्ड बैंक अफसर पर तौलिया पहने ही बीच सड़क पर टूट पड़े। इस हील-हुज्जत में उनका तौलिया भी खुल गया, लेकिन DSP इस स्थिति में भी रिटायर्ड बैंक अफसर पर घूंसे बरसाते रहे। इससे भी मन नहीं भरा तो घर से डंडा लाए और बैंक अफसर को मारने दौड़ पड़े। बैंक अधिकारी ने जैसे- तैसे भागकर अपनी जान बचाई।
मामला रविवार का मध्यप्रदेश के इंदाैर शहर में कनाड़िया क्षेत्र की लक्ष्य विहार कॉलोनी का है। इसका वीडियो अब वायरल हुआ है। यहां लोकायुक्त डीएसपी वेदांत शर्मा परिवार के साथ ऱहते हैं। वे उज्जैन में पदस्थ हैं। उनके पड़ोस में बैंक से रिटायर्ड संदीप विज रहते हैं। विज के मकान का काम चल रहा है। इस कारण निर्माण के चलते धूल उड़ रही है। यह धूल पास में रहने वाले डीएसपी की कार पर गिर रही थी।
डीएसपी को यह इतना नागवार गुजरा कि अपना आप खो बैठे और तौलिया लपेटे ही घर से बहार निकल आए और रिटायर्ड बैंक अफसर पर घूंसे बरसाना शुरू कर दिया। डीएसपी दौड़-दौड़कर मारने लगे। इस दौरान उनका टॉवेल भी छूट गया और वे अंडर गारमेंट में ही मारपीट करने लगे। बीच सड़क दोनाें के बीच जमकर मारपीट हुई। कुछ देर बाद विज ने भागकर अपनी जान बचाई। रिटायर्ड बैंक अफसर भागने लगा तो DSP ने डंडा लेकर दौड़ा लिया। घटना के बाद DSP ने मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। नीचे वीडियो में दिख रहा है कि करीब एक मिनट तक दोनों के बीच तकरार होती है और फिर DSP रिटायर्ड बैंक अफसर पर टूट पड़ते हैं।
पुलिस के मुताबिक उज्जैन में तैनात लोकायुक्त डीएसपी वेदांत शर्मा परिवार के साथ इंदौर में रहते हैं। पड़ोस में रहने वाले संदीप विज के मकान में काम चल रहा है। इसकी वजह से धूल डीएसपी की कार और घर पर गिर रही थी। विज रिटायर्ड बैंक अफसर हैं।
डीएसपी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि करीब 6 महीने से संदीप के घर में रेनोवेशन चल रहा है। उनके यहां से धूल उड़कर घर के बाहर खड़ी कार पर आती है। घर के आंगन में कई बार कचरा फेंका जाता है। वे जब संदीप विज को समझाने गए, तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने डीएसपी वेदांत शर्मा की शिकायत पर संदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
डीएसपी से माफी मांगने गया था: संदीप विज
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से रिटायर्ड असिस्टेंट जनरल मैनेजर संदीप विज का कहना है कि मैं अहमदाबाद में रहता हूं। डीएसपी वेदांत शर्मा को कुछ परेशानी थी, इस कारण वह इंदौर आए थे। यहां आने के बाद वह उनसे माफी मांगने गए थे। माफी मांगने के दौरान ही डीएसपी वेदांत शर्मा ने मारपीट कर दी और डंडा लेकर मारने दौड़े थे। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- वेतन कटौती और 12 घंटे ड्यूटी के विरोध में हड़ताल पर गए राजस्थान के 108-104 एम्बुलेंसकर्मी
- दौसा को मिला रोटरी में बड़ा सम्मान,रो. नवल खंडेलवाल बने रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी
- ठिठुरती शाम…
- 2434 करोड़ का बैंक फ्रॉड उजागर, PNB के लोन डूबे, SREI समूह की दो कंपनियां कटघरे में
- सात दिन; संस्कार और सेवा की साधना, RD Girls College में NSS शिविर का सांस्कृतिक-खेल उत्सव के साथ समापन
- भ्रष्टाचार पर ये कैसा जीरो टॉलरेंस! ACB के 600 से ज्यादा केस फाइलों में कैद, विभागों ने रोक रखी अभियोजन की चाबी
- स्टेट हाईवे पर मौत की रफ्तार | ट्रेलर–बोलेरो भिड़ंत, 5 की मौत, पूरा परिवार उजड़ गया
- नियम बदले तो भविष्य अंधकारमय! | संविदा नर्सेज ने काली पट्टी बांधकर सरकार को चेताया—भर्ती हो मेरिट + बोनस से
- कार्यस्थल की सुरक्षा पर सीधा संवाद | POSH Act-2013 पर RCCI–Council Quest का जागरूकता व इंटरएक्टिव सत्र सफल
- आम से बदलेगी जनजातीय खेती की तस्वीर | अम्बावी में आधुनिक आम बागवानी पर किसानों को मिला वैज्ञानिक मंत्र
