आगरा
उत्तरप्रदेश के आगरा शहर में रविवार को बिल्लोचपुरा लोहा मंडी स्थित आरएसएस के कार्यालय (मोती कुंज) पर समुदाय विशेष के युवकों ने हमला कर दिया। इसमें करीब आधा दर्जन कार्यकर्ता घायल हो गए हैं। इसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर माहौल संवेदनशील हो गया है। आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने लोहा मंडी थाने का घेराव कर दिया है।
यहां पर कार्यालय के बाहर समुदाय विशेष के लोग शराब पी रहे थे। सेवा भारती के कार्यालय प्रभारी शिवम ने इन लोगों को शराब पीने से मना किया तो यह लोग बहस करने लगे। इसके बाद यह लोग कार्यालय के अंदर घुसे। इन लोगों ने कार्यालय में शिवम तथा चार अन्य लोगों के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं पथराव भी किया और कार्यालय में तोडफ़ोड़ कर काफी नुकसान भी किया। शिवम तथा उनके साथी पथराव तथा मारपीट में चोटिल भी हो गए हैं।
कार्यालय में घुसकर इनके हमला करने की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। भाजपा विधायक योगेन्द्र उपाध्याय भी अपनी पार्टी के नेता तथा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस तथा अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष शैलू पंडित ने कहा कि संघ कार्यालय मोतीकुंज पर जानलेवा हमला किया गया है। कार्यालय में घुसकर गाली गलौज करते हुए समुदाय विशेष के 100-200 लोग हाथों में हथियार लेकर घुसे। जानलेवा हमला किया और पथराव किया है। उन्होंने भारत माता की तस्वीर तोड़ी और कई विद्यार्थियों को घायल कर दिया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- वेतन कटौती और 12 घंटे ड्यूटी के विरोध में हड़ताल पर गए राजस्थान के 108-104 एम्बुलेंसकर्मी
- दौसा को मिला रोटरी में बड़ा सम्मान,रो. नवल खंडेलवाल बने रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी
- ठिठुरती शाम…
- 2434 करोड़ का बैंक फ्रॉड उजागर, PNB के लोन डूबे, SREI समूह की दो कंपनियां कटघरे में
- सात दिन; संस्कार और सेवा की साधना, RD Girls College में NSS शिविर का सांस्कृतिक-खेल उत्सव के साथ समापन
- भ्रष्टाचार पर ये कैसा जीरो टॉलरेंस! ACB के 600 से ज्यादा केस फाइलों में कैद, विभागों ने रोक रखी अभियोजन की चाबी
- स्टेट हाईवे पर मौत की रफ्तार | ट्रेलर–बोलेरो भिड़ंत, 5 की मौत, पूरा परिवार उजड़ गया
- नियम बदले तो भविष्य अंधकारमय! | संविदा नर्सेज ने काली पट्टी बांधकर सरकार को चेताया—भर्ती हो मेरिट + बोनस से
- कार्यस्थल की सुरक्षा पर सीधा संवाद | POSH Act-2013 पर RCCI–Council Quest का जागरूकता व इंटरएक्टिव सत्र सफल
- आम से बदलेगी जनजातीय खेती की तस्वीर | अम्बावी में आधुनिक आम बागवानी पर किसानों को मिला वैज्ञानिक मंत्र
