भरतपुर
भरतपुर जिले में बोलेरो और बाइक में भीषण भिड़ंत हो गई जिसमें दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। इनमें एक भाई की मौत मौके पर ही हो गई जबकि दूसरे की सोमवार तड़के करीब पौने तीन बजे अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। घटना के बाद बोलेरो का ड्राइवर गाड़ी को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया है।
यह दर्दनाक हादसा भरतपुर के रुदावल इलाके में निभेरा बांध के पास हुआ। बाइक सवार दोनों रूपवास में खनुआ गांव के रहने वाले थे। उनकी पहचान शौकत और फारूख के रूप में हुई है। दोनों चचेरे भाई बयाना में सिंचाई करने वाली मोटर को सही करवा कर देर शाम लौट रहे थे। इसी दौरान निभेरा बांध के पास सामने से आती एक बोलेरो से उनको भीषण भिड़ंत हो गई । घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
इनमें से चिकित्सक ने शौकत को मृत घोषित कर दिया। जबकि फारूख की हालत गंभीर होने पर उसे रुदावल से भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में रेफर कर दिया, लेकिन उसने भी सोमवार तड़के करीब पौने तीन बजे दम तोड़ दिया। पुलिस बोलेरो के नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगा रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भ्रष्टाचार पर सरकार का सबसे बड़ा प्रशासनिक वार | 20 अफसरों की नौकरी गई, 332 निलंबित, 17 की पेंशन बंद, 577 और रडार पर
- ढिगावड़ा स्टेशन के पास खामोश हुई ज़िंदगी | इंजीनियर की आत्महत्या से सनसनी, पत्नी व ससुराल पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप
- ढाई साल का इंतज़ार खत्म | राजस्थान भाजपा को मिला नया संगठन महामंत्री, अजेय कुमार को मिली कमान
- भरतपुर के साकेत गौतम ने राजस्थान में बजाया डंका | मैच रेफरी परीक्षा में चौथा स्थान, एग्जाम पास करते ही मिली बड़ी जिम्मेदारी
- 5 जून को हरियाली की हुंकार से गूंजेगा भरतपुर | प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ के संदेश के साथ निकलेगी विशाल रैली
- भुसावर को जानने की अनोखी मुहिम का सम्मान | ऑनलाइन क्विज के विजेताओं का नौवां समारोह संपन्न
- RGHS की ‘पावरफुल मैडम’ पर जांच का शिकंजा | इंपैनलमेंट से रिकवरी माफी तक के फैसले जांच के घेरे में
- 5 सेकंड में उजड़ गया दोस्तों का सफर | बालाजी के दर्शन कर लौट रही SUV हवा में उछली, पलटते ही एक की मौत
- बस ऑपरेटरों ने फिर थामा मेघराज मुखिया का हाथ | लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
- हाईवे पर ‘हफ्ता वसूली’ का खेल | ट्रैक्टर-ट्रॉली वालों से महीने की बंधी लेते ट्रैफिक इंचार्ज एसीबी के जाल में फंसा
