दौसा
दौसा के नवोदित साहित्यकार उत्कर्ष नारायण को भाऊराव देवरस सेवा न्यास लखनऊ द्वारा आयोजित पंडित प्रताप नारायण मिश्र स्मृति युवा साहित्य सम्मान- 2021 का कथा साहित्य पुरस्कार दिया गया है।
लखनऊ के माधव सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रयागराज उत्तर प्रदेश के कुलपति प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव के मुख्य आतिथ्य एवं समारोह की अध्यक्षता भारतीय इतिहास एवं अनुसंधान परिषद दिल्ली के सचिव प्रोफ़ेसर कुमार रत्नम ने इस अवसर पर उत्कर्ष नारायण को स्मृति चिन्ह शारदे प्रतिमा शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं ₹25000 राशि का चेक प्रदान किया।
न्यास के संयोजक डॉ.विजय कुमार करण ने बताया कि दौसा के युवा साहित्यकार उत्कर्ष नारायण को यह पुरस्कार उनकी लघुकथा संग्रह ‘नई सुबह’ पर दिया गया है। न्यास के संयुक्त सचिव ने बताया कि प्रतिवर्ष दिए जाने वाले इस पुरस्कार को इस वर्ष देश के युवा साहित्यकारों को दिया गया है। उत्कर्ष नारायण वर्तमान में अनुराग सेवा संस्थान लालसोट के साहित्यिक सदस्य एवं साहित्य मंडल श्री नाथद्वारा के सदस्य हैं ।इनकी अब तक 5 पुस्तकें हिंदी कथा राजस्थानी भाषा में प्रकाशित हो चुकी हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- अब रेलवे कॉलोनियों में सिलेंडर का इंतजार नहीं, गैस पहुंचाने की तैयारी में सरकार, बदलने वाली है पूरी व्यवस्था
- गणेश चतुर्थी पर रंगों में उतरे गणपति और भारतीय संस्कृति के रंग, Sunaina’s Art Studio में सजी प्रतिभाओं की दुनिया
- वर्षों से काम कर रहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अचानक किस बात का डर? नए चयन की चर्चा ने कुम्हेर में बढ़ाई बेचैनी
- जिस राज को दबा समझा जा रहा था, वह फिर खुल गया… SHO ने की 1 लाख की डिमांड, कॉल रिकॉर्डिंग ने खोल दिया राज | अब ACB ने दर्ज किया केस
- लोकमंथन यात्रा के स्वागत की तैयारी में जुटा अधिवक्ता परिषद, संविधान और सांस्कृतिक विविधता पर होगी विचार गोष्ठी
- सड़क का काम आगे बढ़ा तो पुलिसिया अड़ंगा… फिर 50 हजार पर आकर ठहरी बात, SHO को ACB ने दबोचा
- तबादले की फाइल पर अटका था ‘रेट’, 50 हजार लेते ही पहुंच गई CBI, DRM ऑफिस में दो अफसर गिरफ्तार
- 110 वोटों ने खोल दी मतदान व्यवस्था की बड़ी चूक, जयपुर के इस बूथ पर अब फिर होगा मतदान, आयोग ने दिए जांच के आदेश
- चुनाव लड़ा, हार गए… फिर सरकारी नौकरी में लौटने की कोशिश; हाईकोर्ट ने बता दिया क्यों नहीं खुल सकता नौकरी छोड़ने के बाद वापसी का रास्ता
- Himachal News: एक आदेश से बदली कई जिलों की न्यायिक कमान, बड़े स्तर पर जजों के तबादले | किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?
