जयपुर
राजधानी जयपुर की पॉश कॉलोनी मालवीय नगर के लोगों के रविवार को तीन घंटे दहशत में बीते। एक तेंदुआ (लेपर्ड) झालाना के जंगलों से निकल कर इस कॉलोनी में तीन घंटों तक एक छत से दूसरी छत तक दौड़ता कूदता-फांदता रहा।
जब तक तेंदुआ मालवीय नगर में कूदता-फांदता रहा, तब तक लोगों में दहशत बनी रही। लोग डर के मारे घरों में दुबक गए। फ़ौरन इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर पिंजरे में कैद किया। आसपास के मकानों में ऊंची छतों पर मौजूद कई लोगों ने तेंदुए के फोटो क्लिक किए और वीडियो भी बनाए।
लोगों ने बताया कि मालवीय नगर सेक्टर 7 में सूने पड़े मकान नंबर 224 में सुबह 8 बजे तेंदुए के गुर्राने की आवाज आई। आसपास के लोगों ने थोड़ा नजदीक जाकर देखा तो तेंदुए के पंजों के निशान नजर आए। मकान में नीचे बरामदे में बनी वेंटिलेशन वाली खिड़की में तेंदुआ नजर आया। तेंदुए को देख चिल्लाकर वहां से भाग निकले। इसकी सूचना पुलिस को दी।
वन विभाग के रेंजर जनेश्वर चौधरी, डॉ अशोक चौधरी, डीएफओ अजय चित्तौड़ा व सहायक वनपाल सुरेश चौधरी की टीम पिंजरा और जाल लेकर मालवीय नगर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए ट्रेंकुलाइज करने की कोशिश की तो वह मकान से बाहर निकल कर छत पर चला गया। वहां एक छत से दूसरी छत पर दौड़ता रहा। करीब तीन घंटे बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ लिया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- कोटा में 137 NCC कैडेट्स ने दिखाई एकजुटता की ताकत, रैली से लेकर रंगोली और प्रश्नोत्तरी में लिया हिस्सा
- सरदार पटेल के योगदान से छात्राओं को कराया रूबरू, राजकीय कन्या महाविद्यालय उच्चैन में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस
- सरदार पटेल की जयंती पर रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने लिया राष्ट्रीय एकता का संकल्प
- सरपंच चुनाव में 319 वोटों की धांधली पर भड़की हिंसा, समर्थकों के पथराव से DSP-ASI समेत 4 पुलिसकर्मी लहूलुहान
- भारत के बैंकों में आने वाला है तगड़ा भूचाल, सरकार ने उठाया ऐसा कदम, रातों-रात बदल जाएगी आपके पैसे रखने की व्यवस्था?
- हिमाचल में HPAS अधिकारियों की नई तैनाती से प्रशासन में हलचल, किसी को मिली बड़ी जिम्मेदारी तो किसी को पोस्टिंग का इंतजार
- Himachal News: नेपाली मजदूरों को घास कटवाने ले जा रहे थे मां-बेटे, रास्ते में काल बनकर आई कार; 5 की मौत
- संदलपोशी के साथ हुआ 43वें उर्स का समापन, दरगाह पर उमड़ा जायरीनों का सैलाब; अमन-चैन की मांगी दुआ
- PNB महाघोटाला: 35 करोड़ से बढ़कर 200 करोड़ पार, पूरा स्टाफ सस्पेंड, CBI की एंट्री से मचा हड़कंप; लॉकर से गहने भी गायब
- राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों के DA – Bonus पर बड़ा फैसला, 3% बढ़ोतरी के साथ आया ऐसा आदेश; एरियर को लेकर जानें क्या हुआ?
