भरतपुर
भरतपुर जिले में एक सड़क हादसे के बाद जब पुलिस ने एक ट्रक को जब्त कर थाने लाकर चैक किया तो उसे देखकर दंग रह गई। उस ट्रक में करीब दस हजार किलो नोट भरे थे। इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई थी। जब्ती के बाद ट्रक रातभर थाने के बाहर ही खड़ा रहा। घटना की जानकारी मिलते ही बैंक के अधिकारी अलवर से भुसावर रात को ही पहुंच गए।
पुलिस के अनुसार नोटों से भरा यह ट्रक अलवर से बेंगलुरू ले जाया जा रहा था। शुक्रवार रात को ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भरतपुर के पथैना गांव के योगेश की मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगा दिया। पुलिस को जैसे ही पता चला कि ट्रक में नोट भरे हैं, वह तुरंत मौके पर पहुंची और जैसे-तैसे ग्रामीणों के बीच से ट्रक को थाने ले आई।
हादसे के कारण पुलिस द्वारा इस ट्रक को जब्त कर लेने के कारण इन नोटों को अब दूसरे वाहन से ले जाया जाएगा। ट्रक में कितने रुपए थे, इसका तो खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन बताया जा रहा है कि ट्रक में 10 हजार किलो नोट थे। घटना के तुरंत बाद जैसे ही बैंक अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली, वे अलवर से भुसावर थाने रात को ही पहुंच गए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- राजस्थान में निकाय चुनाव: अब आत्मचिंतन व मंथन की दरकार, पार्टियां हारी, सत्ता जीती
- RCA चुनाव 29 सितंबर को, अक्टूबर में टूर्नामेंट की घंटी; राजस्थान के खिलाड़ियों के सामने सबसे बड़ा सवाल- टीम में चयन कैसे होगा?
- जयपुर लौट रहा था डॉक्टर परिवार, हाईवे पर ट्रेलर से ऐसी भिड़ंत कि चार जिंदगियां चली गईं
- ₹35 हजार की रिश्वत लेते ACB के शिकंजे में दो इंजीनियर, ₹2.52 लाख का बिल पास कराने के लिए मांगी थी रकम
- DUSU के बाद केरल में ABVP का बड़ा उलटफेर, 45 साल पुराने SFI गढ़ में क्लीन स्वीप; सभी प्रमुख पद जीते
- दौसा में गणेश महोत्सव की रौनक, सजी छप्पन भोग की झांकी; देर रात तक गूंजे गणेश-खाटू श्याम के भजन
- ढाबे पर थूक – थूक कर रोटियां बना रहा था महताब; वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दबोचा
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
- भरतपुर में रूह कंपा देने वाला हादसा, ट्रेलर ने व्यापारी को 100 मीटर तक घसीटा; सड़क पर बिखर गए शरीर के चीथड़े
- PNB की करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ के नकली नोटों के खेल में अब तक चार गिरफ्तार, NIA की नजर रुड़की पर; क्या है नई कड़ी? | राजस्थान से भी कनेक्शन
