भरतपुर
भरतपुर जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड सेक्टर एक पार्क के तिराहे और पार्क की बाउंड्री के पास लगा बिजली का ट्रांसफार्मर जानलेवा बन सकता है।
आपको बता दें कि 25 नवंबर को इस ट्रांसफॉर्मर से पार्क में खेल रहे दो बच्चे अनुराग और मोहित रेलिंग में आए करंट से बुरी तरह झुलस गए थे जिन्हें आरबीएम अस्पताल भरतपुर में भर्ती कराया गया। एक बच्चे की स्थिति गंभीर होने पर उसे एस एम एस जयपुर भेज दिया 14 वर्षीय अनुराग अपनी जिंदगी से जूझ रहा है।
दुर्घटना के समय बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सभी स्थानीय निवासियों से एक दिन में ट्रांसफार्मर हटाने का वादा किया था। पर उसके बाद उन्होंने कोई सुध नहीं ली और न ही ट्रांसफार्मर हटाने की प्रक्रिया आज तक शुरू की। कॉर्नर पर लगा ट्रांसफार्मर फिर किसी परिवार के साथ हादसा का कारण बन सकता है।
स्थानीय पार्षद दीपक मुदगल ने कहा कि पार्क में आने वाले लोग और उस रास्ते से निकलने वाले राहगीर बहुत भयभीत हैं। मौके पर झूठा आश्वासन देने वाले बिजली विभाग के कर्मचारियों ने स्थानीय निवासियों को झूठ बोलकर बिजली विभाग की साख को खराब किया है।
पार्षद ने कहा कि वे जल्दी ही जिला कलक्टर और मंत्रियों को ज्ञापन देकर बिजली विभाग की लापरवाही से अवगत कराएंगे। शहर में कार्य कर रही दोनों प्राइवेट कम्पनी बिजली विभाग और दूसरी सीवरेज ने शहर की कीमती सड़कों को तोड़कर सुध नहीं ले रहे जिससे आमजन को बहुत नुकसान हो रहा है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- चिंगारी बनी काल: भरतपुर में शॉर्ट सर्किट ने बुझा दिया पूरा घर | एक ही दिन में अनाथ हुए दो मासूम, मां-बाप दोनों की दर्दनाक मौत
- 49 दिन बाद खुला ‘तेल का दरवाज़ा’: होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का बड़ा फैसला | तेल-गैस कीमतें धड़ाम, भारत को मिली राहत—जेब पर कम होगा दबाव
- नागरिकता विवाद फिर भड़का: राहुल गांधी पर FIR का आदेश | इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच सख्त—CBI जांच के निर्देश, पुराने फैसले पर नया मोड़
- डमी उंगलियां, नकली रेटिना और फर्जी सिग्नेचर | जयपुर से भादरा तक फैला ‘डिजिटल धोखे’ का जाल, ATS ने दबोचा मास्टरमाइंड
- होटल के कमरे में खून का खेल | 1.5 घंटे की मुलाकात बनी मौत की कहानी… प्रेमिका ने ही प्रेमी का गला रेत दिया
- 100 KM सिर्फ 15 मिनट में! | अब आसमान से दौड़ेगा आपका रोज का सफर… भारत में ‘एयर टैक्सी’ की नई उड़ान
- SDM दफ्तर में रिश्वत का जाल: 60 हजार लेते ही दबोची गई अफसर | बैग से निकले 4 लाख, ACB का बड़ा ट्रैप
- बचत नहीं तो भविष्य अधूरा: होटल में जुटे शहर के दिमाग | निवेश के गुर सीखे, समय पर आने वालों को मिला इनाम
- हिजाब OK, बिंदी-तिलक NO? Lenskart की ग्रूमिंग गाइड पर बवाल | 27 पन्नों की पॉलिसी लीक, सोशल मीडिया पर भड़का विवाद
- नाम से खेल, जेब पर वार: बिना बताए बना दिया लोन का गारंटर | बैंक का फोन आया तो 72 साल के बुजुर्ग के उड़ गए होश
