RRB Group D Exam 2021
RRB Group D Exam 2021 की डेट फिक्स कर दी गई है। RRB के बुधवार को जारी नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा 23 फरवरी 2022 से विभिन्न चरणों में शुरू होंगी। परीक्षा की अभ्यर्थीवार शहर व तिथि की डिटेल एग्जाम डेट से 10-10 दिन पहले जारी की जाएगी।
एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार-चार दिन पहले जारी किए जाएंगे। एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवार अपनी ट्रैवल अथॉरिटी भी परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले ही डाउनलोड कर सकेंगे।
1.03 लाख पदों को भरा जाएगा, एक करोड़ से ज्यादा आए आवेदन
रेलवे की इस भर्ती में ग्रुप डी की 1.03 लाख वैकेंसी भरी जाएंगी। ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के आधार पर किया जाएगा। सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को पीईटी में बुलाया जाएगा।
मोडिफिकेशन लिंक 15 दिसंबर को होगा एक्टिव
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) एप्लीकेशन फॉर्म में मोडिफिकेशन लिंक 15 दिसंबर से खुलेगा। इस सुविधा के जरिए रेलवे ने उन अभ्यर्थियों को एक और मौका देने का फैसला किया है जिनके आवेदन अमान्य फोटो व सिग्नेचर अपलोड करने संबंधी गलती के चलते खारिज कर दिए गए थे। गलत फोटो और सिग्नेचर की वजह से 485607 आवेदन पत्र रिजेक्ट किए गए थे।
रेलवे ग्रुप डी भर्ती ( सीईएन आरआरसी 01/2019 लेवल-1 पद) के वह अभ्यर्थी 15 दिसंबर से 26 दिसंबर के बीच अपने आवेदन में फोटो सिग्नेचर संबंधी गलती को सुधार सकेंगे जिनके आवेदन इस वजह से खारिज कर दिए गए थे। अभ्यर्थी इस लिंक के जरिए रेलवे ग्रुप डी भर्ती नोटिफिकेशन में दी गई हिदायतों को ध्यान में रखकर फोटो/सिग्नेचर अपलोड कर सकेंगे।
नोटिस में कहा गया है, ‘अभ्यर्थी नोटिफिकेशन में दिए गए नियमों के मुताबिक अपनी स्कैन फोटो और सिग्नेचर तैयार रखें। जल्द ही आरआरबी की वेबसाइट्स पर लिंक एक्टिव होगा। फोटो/ सिग्नेचर की वैधता पर आरआरबी की निर्णय अंतिम होगा। इसके बाद कोई सुनवाई नहीं होगी।’ ध्यान रहे कि यह सुविधा केवल उन अभ्यर्थियों को दी जा रही है जिनके आवेदन खारिज हो गए थे। जिनके आवेदन पहले ही स्वीकार किए जा चुके हैं, उन्हें फिर से आवेदन करने की जरूरत नहीं है। नोटिस में सभी उम्मीदवारों को यह सलाह दी गई है कि वह आगे की अपडेट्स के लिए आरआरबी की वेबसाइट्स चेक करते रहें।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ढाई लाख दिलाने के नाम पर मांगे 35 हजार | समाज कल्याण विभाग के 2 कर्मचारी समेत दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
- जयपुर में गर्मी से बचाने के लिए बदला स्कूल टाइम | अब इतने बजे तक ही लगेंगी कक्षाएं
- यादवेंद्र मोहन शर्मा को ‘इमर्जिंग पीआर अवॉर्ड’ से नवाज़ा
- सरकारी अस्पतालों में 24×7 ओपीडी पर बड़ा विवाद | डॉक्टरों ने बताया मरीज सुरक्षा के लिए खतरा
- स्कूल बस को 50 फीट तक घसीटता ले गया ट्रक | बायतू में चीखों से दहला हाईवे, 36 बच्चों में 10 घायल, एक की मौत
- मीठा हुआ फीका! चीनी से दूरी बढ़ा रहा देश | गुड़ की मिठास ने बदल दिया पूरा खेल
- घना में गूंजा ‘सारस अलर्ट’ | बेढ़म बोले—साइबेरियन सारस घटे, चेतावनी गंभीर; 43वीं गणना में नई तस्वीर सामने
- चौड़ीकरण पर टकराव, फिर सहमति की कोशिश | भरतपुर में सड़क योजना को लेकर व्यापारी एकजुट, आंदोलन की चेतावनी
- भरतपुर के अनन्त कुमार शर्मा का रिकॉर्ड | लगातार 10वीं बार मास्टर्स टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में उतरेंगे, राजस्थान टीम का करेंगे प्रतिनिधित्व
- चेन्नई में गरजा बयान, मोदी को ‘आतंकवादी’ कहकर खड़गे फंसे | देशभर में बवाल, BJP बोली—कांग्रेस माफी मांगे
