दौसा
दौसा जिले में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक झोंपड़ी में मोमबत्ती जली रह गई। इससे झोंपड़ी चिता बन गई। उसमें सो रहा बुजुर्ग आग में घिर गया और निकल नहीं सका। वह उसमें जिन्दा जल गया।
दिल दहला देने वाला यह हादसा दौसा जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र के पावटा गांव की जाटव बस्ती का है। मृतक की शिनाख्त हरभजन जाटव 80 के रूप में हुई है। वह झोंपड़ी में सो रहा था। इस दौरान वहां पहले से जलाकर रखी हुई मोमबत्ती से अचानक आग लग गई। जहां देखते ही देखते झोंपड़ी को आग ने आगोश में ले लिया। थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची तो बुजुर्ग का जला हुआ शव मिला। जिसे महवा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
आग लगते देख आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन रात के अंधेरे में उन्हें सफलता नहीं मिली। सूचना पर सलेमपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची, तब तक सब कुछ राख हो चुका था।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
