दौसा
राजस्थान के दौसा जिले में एक सरकारी ऑफिस में दो कर्मचारियों ने मिलकर लाखों रुपए का गबन कर लिया। पुलिस ने इन दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन्होंने चेक पर फर्जी साइन कर अपने निजी खातों में सरकारी पैसा ट्रांसफर कर लिया। मामले में कई अन्य आरोपियों के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
गबन का यह मामला मई-2021 में पशुपालन विभाग में सामने आया था। उस समय पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक ने कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज कराया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही दोनों आरोपी फरार गए थे। आरोप है कि गिरफ्तार दोनों कर्मचारियों ने सरकारी योजनाओं के पैसे का चेक काटकर फर्जी साइन कर सरकारी खाते से अपने निजी खाते में ट्रांसफर कर लिया।
24 चेक पर किए फर्जी साइन
कोतवाल लाल सिंह ने बताया कि पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक निरंजनलाल शर्मा ने मामला दर्ज कराया था कि टाडा माडा योजना व बिखरी आबादी योजना के तहत स्वीकृत राशि में से रामगढ़ पचवारा थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी केशियर गजेंद्र कुमार मीणा व बसवा थाना क्षेत्र के करनावर निवासी पशुधन सहायक सुनील कुमार मीणा ने मिलीभगत कर 6 लाख 93 हजार 790 रुपए का गबन कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों ही कर्मचारियों ने 24 चेक पर फर्जी साइन कर 20 अगस्त 2020 से 18 फरवरी 2021 के बीच सरकारी खाते से स्वयं के निजी बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर लिए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया ‘RGHS बाबू’, जांच हुई तो निकला फर्जी, AI से बनाया था पहचान पत्र
- जल झूलनी एकादशी पर दौसा में निकली ठाकुर जी की डोल यात्रा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | गेटोलाव में जल से झूलेंगे ठाकुर जी
- राजस्थान में निकाय चुनाव: अब आत्मचिंतन व मंथन की दरकार, पार्टियां हारी, सत्ता जीती
- RCA चुनाव 29 सितंबर को, अक्टूबर में टूर्नामेंट की घंटी; राजस्थान के खिलाड़ियों के सामने सबसे बड़ा सवाल- टीम में चयन कैसे होगा?
- जयपुर लौट रहा था डॉक्टर परिवार, हाईवे पर ट्रेलर से ऐसी भिड़ंत कि चार जिंदगियां चली गईं
- ₹35 हजार की रिश्वत लेते ACB के शिकंजे में दो इंजीनियर, ₹2.52 लाख का बिल पास कराने के लिए मांगी थी रकम
- DUSU के बाद केरल में ABVP का बड़ा उलटफेर, 45 साल पुराने SFI गढ़ में क्लीन स्वीप; सभी प्रमुख पद जीते
- दौसा में गणेश महोत्सव की रौनक, सजी छप्पन भोग की झांकी; देर रात तक गूंजे गणेश-खाटू श्याम के भजन
- ढाबे पर थूक – थूक कर रोटियां बना रहा था महताब; वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दबोचा
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
