जयपुर
रेलवे अफसरों से अच्छी पहचान का झांसा देकर रेलवे स्टेशनों पर पार्किंग का ठेका दिलाने के नाम पर पचास लाख रुपए ठगने (Fraud of 50 lakhs) का मामला सामने आया है। इसे लेकर राजधानी जयपुर के विद्याधर नगर थाना इलाके (Vidyadhar Thana Area Of Jaipur) में मामला दर्ज कराया गया है। ठग ने पीड़ित से टेंडर दिलाने के लिए सिक्योरिटी अमाउंट व अन्य चार्ज बताकर खाते में रुपए डलवा लिए। फिर मोबाइल बंद कर भाग गए।
पचास लाख की यह ठगी मोती नगर निवासी विक्रम प्रताप सिंह के साथ हुई है। पीड़ित ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में बताया नवम्बर में उसकी मुलाकात दिनेश सिंह से हुई थी। उसने खुद को टॉक इंटरप्राइजेज का प्रॉपराइटर बताया। उसने रेलवे अधिकारियों से अच्छी पहचान का झांसा देकर स्टेशनों पर पार्किंग टेंडर दिलाने का झांसा देकर सेंट्रल स्पाइन में मिलने बुलाया।
दिनेश सिंह ने ऑफिस में उसकी मुलाकात दशरथ सिंह से कराई थी। दशरथ ने उसे जल्द ही पार्किंग का टेंडर दिलाने काे बोला। उसे टेंडर दिलाने के लिए 50 लाख रुपए जमा कराने के लिए बोला। उसने 50 लाख रुपए दे दिए। एक महीने के बाद भी उसे टेंडर नहीं मिल सका।
उसने दिनेश और दशरथ के मोबाइल पर संपर्क किया। दोनों के फोन बंद आने लगे। तब उसने दोनों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज करा दिया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 406, 383, 384, 506 और 120 बी के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच करना शुरू कर दी है। अब विद्याधर नगर पुलिस ठगों की तलाश कर रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- ‘देश को सीमा नहीं, बिखरते परिवार ज्यादा कमजोर कर रहे हैं’ | जयपुर में गुरु वंदन कार्यक्रम में RSS प्रचारक बाबूलाल बोले- गुरु वही जो आने वाले 500 साल का भारत देख सके
- सीनियर कर्मचारी की सैलरी जूनियर से कम? हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, रिटायरमेंट भी नहीं बनेगा बहाना
- भगवान दास मोरवाल के साहित्य में सामाजिक चेतना पर शोध पूरा, रामकेश मीणा ने किया प्री-सबमिशन प्रेजेंटेशन
- 7 हजार शिक्षकों की भर्ती पर अचानक ब्रेक, हाईकोर्ट के एक आदेश से अटक गए नियुक्ति पत्र
- FIR दर्ज है तो क्या प्रमोशन रुक जाएगी? हाईकोर्ट ने दिया ऐसा फैसला, लाखों कर्मचारियों के लिए बन सकता है मिसाल
- बीजों से हरियाली की नई उम्मीद, छात्राओं ने प्रकृति बचाने का लिया संकल्प | आरडी गर्ल्स कॉलेज में हुआ बीज प्रकीर्णन
- बालिकाओं को बताया अधिकारों का कवच, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 ने सिखाए सुरक्षा के गुर
- रंगों में उतरी बारिश की रौनक | ‘वर्षा’ चित्रकला प्रतियोगिता में मेघा बनी विजेता, रिनाया और इवाना ने भी जीता दिल
- भरतपुर दौरे से पहले एक्शन मोड में प्रशासन | CM भजनलाल के कार्यक्रम स्थलों पर मंत्रियों-विधायकों ने संभाला मोर्चा
