भरतपुर
इस बार देश में अब तक 80 लाख हेक्टर में सरसों की बिजाई है और इससे करीब 110 लाख टन सरसों पैदावार का अनुमान है। यह जानकारी मस्टर्ड ऑयल प्रॉड्यूर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (मोपा) एवं क्यूट की कार्यकारिणी की भरतपुर में हुई बैठक में दी गई।
इस बैठक में बहार से 40 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। वहीं भरतपुर, नदबई और कुम्हरे से 40 तेल मिल वाले भी आए। मीटिंग में सरसों की 1 दिसम्बर से उपलब्धि 8 लाख टन बताई गई और अब तक करीब 80 लाख हेक्टर में सरसों की बिजाई का अनुमान बताया गया जिससे 110 लाख टन सरसों पैदावार का अनुमान है।
मीटिंग में वर्ष 2022 में सेमिनार करने पर भी चर्चा हुई जिस पर भरतपुर तेल मिल मालिकों ने यह सेमिनार भरतपुर में कराने का आग्रह किया। मीटिंग में इस आग्रह को स्वीकार कर लिया गया। मोपा के राष्ट्रीय महामंत्री कृष्ण कुमार अग्रवाल ने बताया कि अब यह सेमिनार 12-13 मार्च को भरतपुर में हाेगी। भरतपुर में यह मोपा की 42 वीं सेमिनार होगी जो कि विगत 41 वर्षों में पहली बार हो रही है।
इस मीटिंग में मस्टर्ड ऑयल प्रॉड्यूर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (मोपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल डाटा, क्यूट के चेयरमैन सुरेश नागपाल, महामन्त्री गजेंद्र का आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रारम्भ में कृष्णकुमार अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया गया । धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री राकेश बंसल ने दिया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- कॉलेज का ठेका बचाने के लिए मांगी घूस, प्राइवेट अस्पताल के बाहर धरा गया, गवर्नमेंट कॉलेज का अफसर 40 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप
- भरतपुर:16 साल का छात्र स्कूल के लिए निकला, 7 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
- सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय को मिली नई कमान | प्रो. सरला लखावत ने डीन का कार्यभार संभाला
- अब WhatsApp पर मिलेगा बिजली बिल से लेकर Fire NOC तक सब कुछ | राजस्थान सरकार ने e-Mitra में जोड़ीं 21 नई डिजिटल सेवाएं
- ‘दो बेटे गोरे… तीसरा सांवला कैसे?’ | रंग पर शक, अवैध संबंधों का आरोप और फिर पत्नी को तीन तलाक
- ‘ट्रैप’ से बचे पर ‘जाल’ में फंसे, 2 थानों के SHO समेत 4 पर ACB ने दर्ज किए केस
- 60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन
- पेपर लीक के दोषियों को नहीं बख्शेगी सरकार; NEET विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा ऐलान, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
- शादी की खुशियों के बीच बड़ा हादसा, भरतपुर में रफ्तार भरती बस का टूटा एक्सल, दोनों पहिए निकलकर अलग गिरे; मची चीख-पुकार
- Rajasthan News: UP के लड़के को मिली पहली नौकरी, पहली पोस्टिंग… और 1 साल में पहुंच गया जेल, 1000 रु. की घूस में JVVNL का JEN ट्रैप, संविदाकर्मी भी पकड़ा गया
