बहादुरगढ़
दिल्ली से सटे हरियाणा के बहादुरगढ़ में गुरुवार सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक बेकाबू डंपर ने किसान आंदोलन से लौट रही पंजाब की पांच महिलाओं को रौंद दिया। इससे तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गईं। एक की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल से रोहतक PGIMS रैफर किया गया है। हादसे पर पंजाब के पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दुख जताया है और पंजाब सरकार से पीड़ित परिवारों को मदद देने और घायलों के इलाज की मांग की है।
मृतक महिलाओं की शिनाख्त सिंदर कौर (60) पत्नी भान सिंह, अमरजीत कौर (58) पत्नी हरजीत सिंह, गुरमेल कौर (60) पत्नी भोला सिंह के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल हुई महिलाओं के नाम 60 वर्षीय गुरमेल कौर पत्नी मेहर सिंह और हरमीत कौर को हैं। ये सभी पंजाब के मानसा जिले तहसील भीखी के गांव खीवा दयालुवाला सिंह की रहने वाली हैं। हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद झज्जर एसपी वसीम अकरम ने भी घटना स्थल का दौरा किया है।
इन सभी महिलाओं का टिकरी बॉर्डर से काफी पहले बहादुरगढ़ बाइपास स्थित फ्लाइओवर के नीचे कैंप था, जिसमें यह करीब 20 दिन से ठहरी हुई थी। किसान आंदोलन के रोटेशन के हिसाब से नया जत्था एक दिन पहले ही आंदोलन में शामिल होने के लिए पहुंच चुका है, जिसके चलते आज उन्हें वापस अपने घर लौटना था। सुबह करीब साढ़े 6 बजे पांच महिलाओं का यह जत्था अपने कैंप से कुछ दूर आगे ही बाइपास पर फुटपाथ पर जाकर बैठ गया। महिलाएं ऑटो का इंतजार कर रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तभी झज्जर की तरफ से एक तेज रफ्तार डंपर ने इन महिलाओं को रौंद दिया। हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर से बचने के लिए महिलाएं एक ऊपर एक चढ़ गई, लेकिन डंपर उनके ऊपर से गुजर गया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- इंद्रजाल …
- एमपीयूएटी को मिला नया रिसर्च कप्तान, प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार महला ने संभाली कमान
- आपदा आई तो घबराएं नहीं, ऐसे बचाएं अपनी और दूसरों की जान | NDRF ने स्कूल में छात्रों को दिए आपदा प्रबंधन के गुर
- मोक्षधाम को हरियाली की सौगात, माहेश्वरी मंडल समिति ने लगाए 52 बड़े वृक्ष | लायंस क्लब ने हाथ ट्रॉली और टाइल्स लगाने की घोषणा की
- Bharatpur: चीन से लौटे MBBS छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, मां दूध लेने बाहर गई और पीछे पंखे से झूल गया; FMGE परीक्षा की कर रहा था तैयारी
- कॉलेज का ठेका बचाने के लिए मांगी घूस, प्राइवेट अस्पताल के बाहर धरा गया, गवर्नमेंट कॉलेज का अफसर 40 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप
- भरतपुर:16 साल का छात्र स्कूल के लिए निकला, 7 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
- सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय को मिली नई कमान | प्रो. सरला लखावत ने डीन का कार्यभार संभाला
- अब WhatsApp पर मिलेगा बिजली बिल से लेकर Fire NOC तक सब कुछ | राजस्थान सरकार ने e-Mitra में जोड़ीं 21 नई डिजिटल सेवाएं
