शाहजहांपुर
यूपी के शाहजहांपुर जिले के कोर्ट परिसर में सोमवार को दिनदहाड़े एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शख्स वहां से फरार हो गया। वकील की हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस अब कोर्ट के CCTV फुटेज खंगाल रही है। आरोपी ने वकील को पीछे से सिर में गोली मारी। इसके बाद वह तमंचा मौके पर छोड़कर भाग निकला।
सोमवार को यह वारदात करीब पौने बारह बजे हुई। वकील भूपेंद्र सिंह (60) थाना सदर बाजार स्थित तीसरी मंजिल में बने ACJM ऑफिस की तरफ जा रहे थे, तभी किसी ने तमंचे से उन पर फायर कर दिया। गोली सिर के पीछे के हिस्से में लगी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
जिस वक्त वारदात हुई उस वक्त ऑफिस में कोई मौजूद नहीं था, इसलिए काफी देर तक किसी को पता नहीं चल सका। बाद में एक क्लर्क वहां पहुंचा, तो भूपेंद्र सिंह को जमीन पर पड़े हुए थे और उनके सिर से खून निकल रहा था। सूचना मिलते ही SP एस आनंद, DM इंद्र विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे।
कोर्ट परिसर में तमंचे के साथ दाखिल होने पर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज से स्पष्ट हो सकेगा कि चूक कहां हुई। इससे यह भी पता चल सकेगा कि आरोपी बाहर का है या कोर्ट परिसर का ही है। उसका कितने दिनों से यहां आना जाना था, इसकी भी जांच की जा रही है। शव के पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद मौके पर डीएम सहित भारी पुलिस बल पहुंचा। डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट की टीम को मौके पर बुलाया गया।
इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पूरे कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वकीलों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बेहद गुस्सा है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कड़ी सुरक्षा के बाद भी कोर्ट में कैसे घुस गया बदमाश
कोर्ट परिसर के अंदर जाने के लिए सभी गेटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद बदमाश अंदर कैसे पहुंचा यह एक बड़ा सवाल है। वकील की हत्या के बाद साथी वकीलों में काफी गुस्सा है। वकीलों का कहना है कि गेट पर लगे सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। कोर्ट के अंदर वकील की हत्या के बाद दूसरे वकीलों और न्यायाधीशों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा हो गया है। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- पिता को कुल्हाड़ी से काटा, एक दिन घर में छिपाई लाश; गांव ले जाने के लिए टैक्सी बुलाई तो खुल गया राज | बदबू आई तो ड्राइवर ने पुलिस को किया फोन
- अजमेर BJP में चुनाव से पहले ‘बगावत’, दो बार के मेयर ने छोड़ी पार्टी, देवनानी को खुली चुनौती | बोले- झुकने से बेहतर कोई भी कीमत चुकाना
- दोनों बैंक अफसर थे, रिश्ते में आई दरार तो पति ने रच दिया खूनी खेल | पत्नी की गोली मारकर हत्या, बहन को मारा और फिर खुद भी दे दी जान
- भारत के वैज्ञानिकों ने खोजी कैंसर की ‘स्मार्ट’ दवा, बीमारी की कोशिका में पहुंचते ही करेगी वार | ट्रिपल-नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर पर दिखा दमदार असर, स्वस्थ कोशिकाओं को बचाने की उम्मीद
- Bharatpur News: CHC में 1000 की घूस का खेल खत्म, नर्सिंग ऑफिसर ट्रैप | ऑनलाइन अटेंडेंस की बाधा हटाने के बदले मांगी थी रिश्वत
- भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को कुचला, मौत | टक्कर के बाद चालक फरार, CCTV से तलाश में जुटी पुलिस
- गेहूं से भरे ट्रैक्टर रोकता, बिल मांगता और फिर करता वसूली… मंडी कर्मचारी 24 हजार लेते ट्रैप
- पिछवाई कला की बारीकियों से रूबरू हुए फूड साइंस के विद्यार्थी, गैलरी में समझी पारंपरिक चित्रकला
- निकाय चुनाव से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर, RAS अफसरों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट
- Judgment: बेटा-बहू घर में रहेंगे या नहीं, फैसला बुजुर्ग का? सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया अधिकार
