धौलपुर
धौलपुर जिले से रविवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर है। इसमें पुलिस 5 बदमाशों को गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई। उनके पास से आधा दर्जन हथियार और 14 करतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बताया कि पुलिस की डीएसटी के जरिए मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो गाड़ियों में बदमाश हथियारों समेत राजाखेड़ा बाइपास की तरफ से निकलने की फिराक में हैं। इस पर मुखबिर की निशानदेही पर पुलिस ने बदमाशों की दोनों गाड़ियों का पीछा किया, लेकिन दूं का पुरा गांव के पास बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
जाटोली गांव के पास बदमाशों की एक गाड़ी कछार की तरफ निकल गई, लेकिन दूसरी गाड़ी को पुलिस ने रोक लिया। गाड़ी से निकलकर दो बदमाश हथियारों के साथ गांव की तरफ भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। वही तीन बदमाशों को गाड़ी के अंदर ही पुलिस ने पकड़ लिया।
गिरफ्तार बदमाश आकाश, बिट्टू, वीरू, संदीप एवं हरेंद्र के कब्जे से तीन देसी कट्टे के साथ तीन बड़े पौना हथियार बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 14 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। गाड़ी को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।
गैंगवार की थी संभावना
पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बताया हथियारों का जखीरा एवं बदमाशों की संख्या पर अनुमान लगाया जा रहा है कि प्रतिष्ठा एवं वजूद को लेकर गैंगवार होने की संभावना थी। उन्होंने कहा कि बदमाशों की एक गाड़ी को पकड़ने के लिए पुलिस ने मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश सीमा बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार पांच अभियुक्तों में से चार जिले के ही हैं। वहीं, एक बदमाश उत्तर प्रदेश का है। गिरफ्तार अभियुक्तों की आपराधिक पृष्ठभूमि बताई जा रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- PNB में लोन के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी | 35 लाख का लोन मंजूर, दो चेक से रकम निकली; शाखा प्रबंधक समेत 4 पर केस
- लोक अभियोजकों को भजनलाल सरकार की बड़ी सौगात, फीस में बढ़ोतरी का ऐलान | रिटेनरशिप, एपीयरेंस, ड्राफ्टिंग और ओपिनियन फीस बढ़ेगी; 80 नए न्यायालयों के साथ विधि अधिकारियों के पद भी बढ़ाए
- खेती से स्टार्टअप तक… युवाओं के लिए कृषि में खुल रहे नए रास्ते | ‘एग्रीविजन-2026’ में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने AI, ड्रोन और रोबोटिक्स को बताया खेती का भविष्य
- शोध के सवालों से निकली नई राहें, 20 शोधार्थियों ने रखी प्रगति की तस्वीर | राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में छमाही शोध-प्रगति प्रस्तुतीकरण
- पति-पत्नी अब रेलवे में अलग-अलग शहरों में नौकरी करने को मजबूर नहीं? नए नियमों में ट्रांसफर का रास्ता हुआ आसान | एक स्टेशन पर पोस्टिंग की कोशिश से लेकर शिकायत तक, जानिए क्या बदला
- Himachal News: 100 फीट गहरी खाई में समाई प्राइवेट बस, 7 की मौत | 11 घायल, कई की हालत गंभीर; मृतकों के सामने आए नाम
- भरतपुर में भारी बारिश का अलर्ट, कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी रहेंगे बंद | जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश
- जब माखन चोर कृष्ण और शिव भक्ति मंच पर उतरे… | भरतपुर के दो स्कूलों में मणिपुरी नृत्यांगना इवाना सरकार ने बच्चों को सिखाई भारतीय संस्कृति की अनोखी भाषा
- राजस्थान कैबिनेट का बड़ा ‘मास्टरस्ट्रोक’ | कर्मचारियों को मिला बड़ा बीमा तोहफा, अब चुनाव भी बदलेंगे… जानिए 7 सबसे बड़े फैसले
- राजस्थान में फिर लौट रहा ‘मानसून का पावरफुल दौर’ | 10 अगस्त तक कई जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
