जयपुर
राजस्थान भाजपा ने गहलोत सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने का फैसला किया है। जब गहलोत सरकार 17 दिसम्बर को अपने तीन साल पूरे करेगी तो भाजपा उससे दो दिन पहले यानी 15 दिसम्बर को जयपुर में बड़े आंदोलन करेगी। इस दिन पार्टी ने जयपुर में दो लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा है।
गहलोत सरकार के खिलाफ अपने इस आंदोलन की रूपरेखा को अंतिम रूप रविवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया की अध्यक्षता में भाजपा मुख्यालय पर हुई संगठनात्मक बैठक में दिया गया। इस मौके पर बैठक के बाद उपचुनाव को लेकर पार्टी की ओर से गहलोत सरकार के खिलाफ एक ब्लैक पेपर भी जारी किया गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने बताया कि सरकार के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत 28 अक्टूबर को सभी उपखंड मुख्यालय पर बिजली बिलों में बढ़ोतरी के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम के साथ होगी। इसके बाद 25 से 30 नवंबर तक सभी जिला मुख्यालयों पर किसान कर्जमाफी, बेरोजगारी सहित कई मुद्दों को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इन 3 वर्षों के जितने भी मुद्दे हैं उन्हें लेकर 15 दिसंबर को जयपुर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
भीड़ जुटाने के लक्ष्य तय
भाजपा ने सभी आंदोलनों के लिए भीड़ जुटाने के अलग-अलग लक्ष्य तय किए हैं। 28 अक्टूबर को उपखंड स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में 1000 कार्यकर्ताओं को जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। इसी तरह 25 से 30 नवंबर तक जिला मुख्यालय पर होने वाले विरोध प्रदर्शन और कलेक्ट्रेट घेराव में प्रत्येक जिला मुख्यालय पर 10 हजार कार्यकर्ताओं को आंदोलन में जुटाने का लक्ष्य तय किया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Haryana News: 48 घंटे में ही पलट गया पुलिस विभाग का फैसला,9 अफसरों के ट्रांसफर, SP की पोस्टिंग भी बदली
- शिक्षक दिवस पर एक पैर पर खड़े हुए बुजुर्ग शिक्षक, बोले- ‘पेंशन की टेंशन’ ने बुढ़ापा मुश्किल कर दिया
- 90 हजार के चेक का केस 4 साल चला, आखिर कोर्ट से मिली बड़ी राहत; आरोपी दोषमुक्त
- रूपवास की सियासत का एक अध्याय खत्म, 3 बार विधायक रहे निर्भय लाल जाटव का निधन
- दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में मौत ने घेरा; पानी से भरे गड्ढे में पलटी ईको, 4 की मौत
- राजस्थान में फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, जयपुर समेत 24 जिलों में अलर्ट | 40 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 5 सितंबर को भारी बारिश का खतरा
- उच्चैन में चुनावी तस्वीर साफ, 25 वार्डों में 124 प्रत्याशी मैदान में | 51 ने छोड़ा मैदान, BJP-कांग्रेस के बीच निर्दलीय बिगाड़ेंगे समीकरण
- जिस नक्शे से दुनिया को समझा, वही दुनिया को गलत दिखाता रहा! अफ्रीका को छोटा, ग्रीनलैंड को दिखाया कई गुना बड़ा | अब बदल सकता है 450 साल पुराना World Map
- नदबई में चुनावी तस्वीर साफ, 148 प्रत्याशियों को मिले चिन्ह | 3 वार्डों में मतदान नहीं, 11 सितम्बर को होगी वोटिंग
- भरतपुर: बरगद के पेड़ के नीचे मिली बारिश से पनाह, ऊपर से गिरी मौत | आकाशीय बिजली ने 17 वर्षीय किशोर की ले ली जान, दो गंभीर
