मथुरा
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में रविववार तड़के दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बहुत ही दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसी। इसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। 4 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। यह परिवार गुरुग्राम से रायबरेली लौट रहा था।
हादसा मथुरा के थाना छाता क्षेत्र में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर केडी मेडिकल कॉलेज के समीप हुआ। हादसा इतना भीषण था कि कार की छत उखड़ गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर मौके पर लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए फरीदाबाद के निजी अस्पताल भिजवाया। जबकि मृतकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एक साथ चार की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया है।
गुरुग्राम से लौट रहा था परिवार
पुलिस के अनुसार रायबरेली निवासी धर्मेद्र किसी काम से गुरुग्राम गए थे। रविवार की तड़के सुबह वह अपनी स्विफ्ट गाड़ी से वापस रायबरेली लौट रहे थे। इसी दौरान मथुरा के थाना छाता इलाके के केडी मेडिकल कॉलेज के समीप इनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में धर्मेंद्र (35) सहित उनकी पत्नी लक्ष्मी (31 वर्ष), बहन कुसुमलता (26 वर्ष) व मोहिनी (19 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई। हादसे में धर्मेद्र का साला अनीस, बेटा अनिरुद्ध, मोहित व साली पूजा गम्भीर रूप से घायल हो गए।
नींद की झपकी ने चीन ली चार जिंदगी
बताया गया कि रायबरेली निवासी धर्मेद्र गाड़ी चला रहे थे। सुबह का समय होने के कारण नींद की झपकी लगी और गाड़ी अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए फरीदाबाद के निजी अस्पताल भिजवाया।
क्रेन की मदद से निकाली कार
पुलिस ने ट्रक में फंसी कार को क्रेन की मदद से निकाला। घायलों को पहले के डी मेडिकल कॉलेज भेजा जहां हालत गम्भीर होने पर बेहतर इलाज के लिए फरीदाबाद रैफर कर दिया। थाना छाता प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि फिलहाल ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- तीन नगर पालिकाओं में अध्यक्ष की तस्वीर साफ, कहीं मुकाबला नहीं तो कहीं निर्दलीय से भाजपा तक का सफर | भरतपुर में तीन चेयरमैन पर BJP की मुहर
- घरों के पीछे दिखा तेंदुआ, अगले दिन फिर आबादी में छलांग लगाकर खेत में घुसा | दौसा में लगातार दूसरे दिन दहशत
- ₹15 हजार वाली सीमा अब पुरानी; PF के दायरे में आएंगे ज्यादा कर्मचारी, कैबिनेट के फैसले से बदलेगा EPFO का गणित | 51 लाख नए कर्मचारियों को कवरेज का अनुमान
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर छात्राओं ने कैनवास पर उकेरे सामाजिक सरोकार | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता
- शैक्षिक मुद्दों पर दौसा में दो दिन होगा मंथन; नवाचार से लेकर समस्याओं तक पर होगी चर्चा | 18 सितंबर से जुटेंगे शिक्षक
- 25 वार्डों का गणित बदला, अब अध्यक्ष की कुर्सी पर नजर; वैर में चार महिलाओं ने ठोकी दावेदारी | 18 सितंबर को साफ होगी तस्वीर
- नौकरी और कारोबार के साथ अब रिटायरमेंट की तैयारी पर जोर; MSME जगत को NPS का रास्ता समझाया | जयपुर में RCCI-PFRDA की विशेष कार्यशाला
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
