जयपुर
पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर के साथ होटल के कमरे में अश्लील वीडियो बनाकर हनीट्रैप में फंसाने के मामले में नया खुलासा हुआ है। जिस महिला ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर बीस लाख मांगे थे, दरअसल पीड़ित बैंक मैनेजर के एक खास मित्र ने ही उस महिला से मिलवाया था।
आपको बता दें बीस लाख में से एक लाख अग्रिम लेते हुए इस महिला को पुलिस ने जयपुर के राजापार्क स्थित एक ढाबे से गिरफ्तार कर लिया था। महिला को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इस गिरफ़्तारी के बाद पुलिस जांच में सामने आया कि यह महिला वीडियो वायरल करने और रेप का केस दर्ज कराने की धमकी देकर PNB के इक्यावन वर्षीय इस मैनेजर से 20 लाख रुपए मांग रही थी। महिला दिल्ली व अलवर में भी हनीट्रैप के मामले में लोगों को फंसाने में गिरफ्तार हो चुकी है।
जयपुर में नया ग्राहक ढूंढ़ रही थी महिला
पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि गिरफ्तार महिला सीमा जयपुर में पिछले कुछ महीनों से हनी ट्रैप में फंसाने के लिए नया ग्राहक ढूंढ़ रही थी। इस दौरान पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर के दोस्त से सीमा की मुलाकात हुई। उसके दोस्त ने बैंक मैनेजर से बात की और महिला को लोन दिलाने को कहा। सीमा ने उसे प्रॉपर्टी में निवेश करने का झांसा दिया। जिसमें मैनेजर फंस गया।
दो महीने से कर रही थी ब्लेकमैल
जांच में सामने आया कि आरोपी सीमा दो महीने से बैंक मैनेजर को ब्लैकमेल कर रही थी। पहले उसने मैनेजर को प्रोजेक्ट पर बात करने के लिए होटल बुलाया। दोनों ने एक साथ खाना खाया। सीमा उसे कमरे में ले गई। जहां बैंक मैनेजर के साथ अश्लील हरकतें करने लगी। इस दौरान सीमा ने दोनों के अश्लील वीडियो बना लिए। बैंक मैनेजर के होटल से जाने से बाद सीमा ने उसे कॉल कर उसे अश्लील वीडियो बनाने की बात जैसे ही बताई तो बैंक मैनेजर के होश उड़ गए।
सीमा ने इसकी एवज में बैंक मैनेजर से 20 लाख रुपए लेकर दिल्ली बुलाया। जब महिला परेशां करने लगी तो बैंक मैनेजर काफी परेशान हो गया और फिर उसने 27 सितम्बर को विधायकपुरी थाने में हनीट्रैप का मुकदमा दर्ज करा दिया।
पुलिस ने महिला को पकड़ने के लिए ऐसे बुना जाल
पुलिस ने सीमा को पकड़ने के लिए एक जाल बना। इसके अनुसार मैनेजर ने सीमा को फोन कर रुपए देने के लिए हामी भर ली। इस पर सीमा ने बैंक मैनेजर को भरतपुर बुलाया। पुलिस मैनेजर को लेकर महिला को पकड़ने भरतपुर पहुंची तो वहां पर नहीं मिली। उसने अलवर में उसे मिलने के लिए बुलाया। वहां पर भी पुलिस उसका इंतजार करती रही। तीसरी बार सीमा ने मैनेजर को जयपुर राजापार्क में बुला लिया। अब यहीं पर महिला पुलिस के जाल में फंस गई। मैनेजर ने उसे एक लाख रुपए दिए। पहले तो वह आनाकानी करने लगी और बाकी के रुपए जल्दी देने के लिए बोली। जैसे ही वह जाने लगी तो पुलिस टीम ने घेर कर उसे पकड़ लिया।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 20 करोड़ से ज्यादा का बजट, टेंडर भी जारी… फिर दो साल से गड्ढों में क्यों फंसा भरतपुर का गोलपुरा बाईपास?
- सरकारी कर्मचारी रिटायरमेंट से पहले बदल लें फैसला तो क्या होगा? राजस्थान हाईकोर्ट ने बताया नियमों का अहम पहलू
- भरतपुर के डीग में दहला देने वाली वारदात: ननिहाल आए 13 साल के जुड़वा भाइयों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में सनसनी
- ‘सत्ता परिवर्तन नहीं, अपने पिट्ठू बैठाना मकसद’… मोहन भागवत के बयान में छिपा बड़ा राजनीतिक संदेश
- PNB में फर्जीवाड़े का बड़ा खेल: ग्रामीण के नाम पर निकाले 10 लाख, बैंक का नोटिस आते ही उड़े होश
- फाइलों के बोझ तले दबा राजस्थान हाईकोर्ट: क्या था वो फरमान, जिसे बदलने के लिए खुद अदालत को लगानी पड़ी अर्जी?
- भरतपुर के कुश्ती दंगल में पहले दिन भिड़े नामी पहलवान, जिला केसरी के चार दावेदार सेमीफाइनल में
- राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल: नवरात्र पर 52 इंस्पेक्टर बने डीएसपी, पीएचक्यू ने शुरू की नई पोस्टिंग की प्रक्रिया
- रावण दहन…
- पत्रकार आवास योजना पर उठे सवाल, 76.68 लाख के प्लॉट पर 15 लाख की छूट भी नाकाफी, सस्ती आवासीय सुविधा की मांग
