बूंदी
बूंदी जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। बूंदी (Bundi) से गुजर रहे एन एच 148 डी पर एक स्कूली वैन की सामने से आ रही बोलेरो कार से भिड़ंत हो गई जिसमें पिता-पुत्र की मौत हो गई और तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा नैनवा थाना क्षेत्र का है। सूचना पर नैनवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को नैनवा सीएचसी (CHS) में भर्ती करवाया। पुलिस ने बताया कि नैनवा स्थित मां सरस्वती स्कूल संचालक वैन से अपने दो पुत्रों सहित अन्य दो बच्चों को वैन में बैठा कर स्कूल जा रहे थे। तभी एन एच 148डी पर काशपुरिया गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे में पिता महेंद्र नागर और बेटे पीयूष ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक के दूसरे बेटे समेत साथ बैठे 2 अन्य बच्चे घायल हो गए। इन सभी को मौके पर पहुंची पुलिस ने नैनवा सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती करा दिया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- RTE के बच्चों की पढ़ाई बंद करने की तैयारी, निजी स्कूल संचालकों ने लिया बड़ा फैसला, SDM कार्यालय पर होगा प्रदर्शन
- पटना कांग्रेस दफ्तर में भयंकर बवाल, खड़गे का फूटा गुस्सा, बोले- ‘मोदी क्या उसका बाप भी जाएगा’ और फिर मंच के सामने पिट गया कार्यकर्ता | देखें वीडियो
- अकेलेपन को कहिए अलविदा; जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर भी महक सकती है दुनिया, बुजुर्गों के लिए सजा ‘हमसफर’ मेला
- भरतपुर में ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, पैरों के ऊपर से निकले पहिए; हादसे के बाद हाईवे पर लगा लंबा जाम
- भरतपुर में कच्ची बस्ती के मकानों पर लाल निशान, 3 दिन में हटाने के नोटिस से भड़का आक्रोश; अब चांदपोल गेट पर जुटेंगे लोग
- ड्यूटी पर जाने से पहले ही हो गए थे घायल? अब रेलवे का यह नया नियम बदल देगा सब कुछ
- अस्पतालों का खौफनाक खेल: ‘सिंगल-यूज़’ उपकरणों से हो रहा था इलाज, सरकार का चला हंटर
- जिस स्कूल के लिए परिवार ने दान की जमीन, वहां पहुंचीं पार्षद योगेश्वरी मुदगल; अब समाधि स्थलों को लेकर लिया ये फैसला
- भरतपुर में विकास की ऐसी रफ्तार कि जनता बेहाल! सड़कें खुदीं, पानी दूषित, मच्छरों का हमला… आखिर राहत कब मिलेगी?
- हल्दीराम से तिरुपति ग्रुप तक… उदयपुर में जुटे दिग्गज, खाद्य और डेयरी उद्योग के भविष्य पर मंथन; 500 से अधिक विशेषज्ञ ले रहे हिस्सा
