झालावाड़
झालावाड़ जिले में एक सनकी युवक ने अपनी प्रेमिका को चाकुओं से बुरी तरह से गोद डाला और फिर मौत के घाट उतारने के बाद थाने जाकर बोला मैंने अपनी प्रेमिका को मार दिया है। लहुलुहान युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह सुन कर पुलिस सन्न रह गई।
वारदात के बाद गांव में तनाव पैदा हो गया है। हत्या की यह वारदात झालावाड़ (Jhalawar) के पिडावा थाना क्षेत्र की है। हत्या की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। गांव में तनाव का माहौल है जिसे देखते हुई 5 थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
पुलिस ने बताया कि थाने पहुंचे आरोपी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कबूल करने के बाद बताया कि दोनों एक ही बाकीपुरा गांव के हैं। पुलिस के अनुसार सनकी प्रेमी ने बताया कि उसके युवती के साथ प्रेम संबंध थे। पुलिस ने आरोपी के बताए गए मौका ए वारदात पर पहुंच लहुलूहान युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हत्या के बाद पिड़ावा क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। यहां 5 थानों की पुलिस तैनाती कर कर दी गई है। झालावाड़ (Jhalawar) जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. किरण कंग सिद्धू मौके पर पहुंच गई हैं।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- मानसरोवर में बच्चों की मुस्कान के बीच हुई एक जरूरी पहल | बाल अधिकारों से लेकर सुरक्षा तक दी गई जानकारी
- असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा ब्रेक, अंतिम परिणाम जारी करने पर रोक | विवादित प्रश्नों पर RPSC और उच्च शिक्षा सचिव से जवाब तलब
- PNB की चेस्ट में ही छिपा था 17.29 करोड़ का खेल, मैनेजर गिरफ्तार, अब खुलेगा नकली नोटों का वो राज जो हिला देगा पूरा नेटवर्क | NIA ने कसी नकेल
- राजस्थान में प्राइवेट यूनिवर्सिटी खोलना हुआ आसान; सरकार ने हटाई जमीन की शर्त, अब सिर्फ इतना कारपेट एरिया जरूरी
- पंजाब में कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने दो बड़े फैसलों पर लिया यू-टर्न; DA की लड़ाई अभी बाकी | ਪੰਜਾਬ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੀ ਹੜਤਾਲ ਖਤਮ, ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਦੋ ਵੱਡੇ ਫੈਸਲਿਆਂ ‘ਤੇ ਲਿਆ ਯੂ-ਟਰਨ; ਡੀਏ ਦੀ ਲੜਾਈ ਅਜੇ ਵੀ ਲੰਬਿਤ
- राजस्थान में फिर बदल सकता है मौसम का मिजाज; अगले दौर को लेकर आया ये बड़ा अपडेट | जारी हुआ यलो अलर्ट
- ‘डरपोक जज कहलाना मंजूर नहीं, मरना पसंद करूंगा’, माफिया के दबाव के बीच जज ने सुनाई नदीम को फांसी
- मंत्रोच्चारण के साथ पौधारोपण, महारानी श्री जया कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- उजड़ा हुआ घोंसला…
- सरकारी बैंक अधिकारियों को बड़ा झटका या राहत? PLI स्कीम पर सरकार ने लगाई रोक | 19 नवंबर 2024 की व्यवस्था अब ठंडे बस्ते में, नए फॉर्मूले पर यूनियनों से होगी बातचीत
