अहमदाबाद
गांधीनगर महानगर पालिका में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है। 44 सीटों में से 41 सीटें भाजपा को मिली हैं। कांग्रेस 2 और आम आदमी पार्टी सिर्फ एक सीट ले सकी है। गुजरात में नेतृत्व परिवर्तन के बाद यह पहला चुनाव था। रूपाणी की जगह भूपेन्द्र पटेल को गुजरात का नया मुख्यमंत्री बनाया था।
2016 में भाजपा और कांग्रेस दोनों के पास बराबर सीटें थी। तब 32 सीटों में से भाजपा-कांग्रेस 16-16 सीटों पर जीती थी। निकाय चुनाव के रिजल्ट से भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। प्रधानमंत्री मोदी की माताश्री हीराबेन ने गांधीनगर महानगर पालिका में मतदान किया था। जीत के बाद सीएम भूपेंद्र पटेल व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित करने पहुंचे।
कांग्रेस के लिए घातक हुई आप
गांधीनगर महानगर पालिका के चुनाव में AAP, कांग्रेस के लिए घातक साबित हुई है। सियासी जानकार आम आदमी पार्टी को भाजपा के लिए खतरा मान रहे थे, किन्तु गांधी नगर महानगरपालिका के नतीजों को देखने के बाद लगता है कि वह कांग्रेस के लिए काफी घातक साबित हुई है।
त्रिकोणीय मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के साथ भारी बहुमत के साथ आई है। त्रिकोणीय मुकाबले का सबसे अधिक नुकसान कांग्रेस को उठाना पड़ा। इससे पहले हुए चुनाव में वह हर बार बराबरी के मुकाबले में रहा करती थी।
जश्न में शामिल हुए मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटील, शिक्षा मंत्री जीतूभाई वाघाणी, प्रदेश उपाध्यक्ष गोरधन झड़फिया, पूर्वमंत्री भूपेंद्र सिंह चूड़ास्मा, गांधीनगर चुनाव के प्रभारी रहे अमित ठाकर, प्रदीप सिंह वाघेला सहित प्रदेश के कई भाजपा नेता प्रदेश कार्यालय पहुंचकर जश्न में शामिल हुए।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- भरतपुर में खाकी पर जानलेवा हमला: बीच-बचाव करने उतरे ट्रैफिक कॉन्स्टेबल के पेट में घुसा सरिया, हालत गंभीर
- 30 मजदूरों की नौकरी बचाने के बदले मांगी रिश्वत, रेलवे का सीनियर इंजीनियर 45 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
- योगी सरकार ने 14 लाख कर्मचारियों के लिए खोला खजाना, DA में 5% का इजाफा; लेकिन एरियर की रकम पर लागू किया ये नियम
- राजस्थान में नौकरी का बड़ा मौका, 2400 पदों पर आएंगी 3 भर्तियां, जानिए किस भर्ती का विज्ञापन पहले होगा
- 40 टीमों के बीच होगा क्रिकेट का महासंग्राम, मालावास प्रीमियर लीग का आज से आगाज
- दीपावली पर जरूरतमंद परिवारों के घर भी फैलेगा खुशियों का उजियारा, ‘मुस्कान एक पहल’ ने बढ़ाया मदद का हाथ
- गुजरात के राष्ट्रीय एकता शिविर में राजस्थान की इस बेटी ने बढ़ाया मान, पीएम मोदी की रैली में निभाई खास भूमिका
- घना में पानी को तरस रहे पक्षी, बाहर मिला ठिकाना भी छिनने का खतरा, अटलबंध बांध का पानी नाले में बहाने पर उठे सवाल
- अब डिग्री नहीं, हुनर दिलाएगा रोजगार, सरकारी स्कूल में बनी हाईटेक स्किल लैब, AI से लेकर ब्लॉकचेन तक सीखेंगे विद्यार्थी
