कटिहार
बिहार के कटिहार में मंगलवार तड़के करीब पांच बजे एक कार खड़े ट्रक में घुस गई जिससे 3 लोगों की मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है। घटना कोढ़ा थाना क्षेत्र के स्थित पेट्रोल पंप के पास NH-31 पर हुई। कार सवार 4 लोग फुलवरिया बाजार से कोढ़ा (घर) लौट रहे थे।
ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार कार ड्राइवर को झपकी आ गई। इससे कार हाइवे किनारे खड़े ट्रक से जा टकरा गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने कार के अंदर देखा तो 4 में 3 लोग मृत पड़े थे, जबकि एक युवक की सांसें चल रही थी। घायल कोसदर अस्पताल पूर्णिया भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, कार ड्राइवर की लापरवाही के कारण हादसा हुआ है।
मृतकों की पहचान कोढ़ा निवासी खोखा प्रसाद गुप्ता के पुत्र राम कुमार (28), अशोक गुप्ता निवासी विकास कुमार उर्फ गोलू (23) और विनोद प्रसाद साह के पुत्र सुनील कुमार (29) के रूप में हुई है। गेड़ाबाड़ी निवासी डोमन चौधरी के पुत्र रवि चौधरी (28) की हालत गंभीर है। लोगों का कहना है कि सुबह एक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। घटनास्थल पर जाकर देखा तो एक कार के परखच्चे उड़ गए थे। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त थी।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- Himachal News: एक आदेश से बदली कई जिलों की न्यायिक कमान, बड़े स्तर पर जजों के तबादले | किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?
- 32 साल पुरानी व्यवस्था पर फिर सवाल, कुम्हेर बाल विकास परियोजना में किसके आदेश चलेंगे? | विभागीय फैसलों ने बढ़ाया प्रशासनिक असमंजस
- गणेशजी के रंगों में सजेगा भरतपुर, उम्र की कोई बंदिश नहीं; एक ही मंच पर दिखेगी हर पीढ़ी की कला
- महाराष्ट्र में भीषण एक्सीडेंट; एक झटके में उजड़ गए कई परिवार… मजदूरों से भरी जीप ट्रक से टकराई, 6 महिला और 3 बच्चों समेत 9 की मौत
- सोते हुए मां- तीन बेटियों के सिर बेरहमी से कुचल दिए, सुबह दूध लिया… पिता को चाय भी पिलाई | जयपुर के इस हत्याकांड ने सबको हिला दिया
- 1150 डॉक्टरों की इंटर्नशिप पर उठा ऐसा सवाल, जिसे अब राजस्थान सरकार को जवाब देना होगा | स्टाइपेंड को लेकर चिकित्सक संघ ने खोला मोर्चा
- 1 जुलाई 2022 से अटका डीए, 5 किस्तों पर हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा दखल; सरकार को अब 6 हफ्ते में करना होगा फैसला
- 75 लाख की टैक्स चोरी का नोटिस, निपटाने के लिए 5 लाख की डील; 3 लाख लेते ETO और CA को ACB ने दबोचा
