लखनऊ
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) लौटता मानसून कहर बरपा रहा है। प्रदेश के 40 जिलों में तो 20 घंटे से बारिश रोकने का नाम नहीं ले रही है। कई जिलों में तो लगातार दो दिन यानी 48 घंटे से बारिश नहीं थमी। प्रदेश में अब तक बारिश से जुड़े हादसों में पांच बच्चों सहित 19 लोगों की मौत हो चुकी है। राजधानी लखनऊ का हाल भी बेहाल है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिम बंगाल के चक्रवात तूफान के असर के कारण यूपी में भारी बारिश हो रही है।
UP में ज्यादातर इलाकों में पिछले 24 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश (Incessant Rain) ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। अलग-अलग जगहों पर मकान ढहने और दीवार गिरने की वजह से अब तक 19 लोगों की जान जा चुकी हैं, जबकि कई घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने बारिश की वजह से हुए जानमाल के नुकसान पर शोक प्रकट करते हुए अधिकारियों को पीड़ितों की आर्थिक मदद और उपचार की सुविधा मुहैया करवाने के निर्देश दिए हैं।
राजधानी लखनऊ का हाल बेहाल है। यहां एयरपोर्ट के रन-वे तक में पानी भर गया है। इससे कई उड़ान प्रभावित हुई हैं। प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर, अयोध्या, जौनपुर, सुल्तानपुर, भदोही, गाजीपुर, चित्रकूट, बहराइच, बांदा, देवरिया, इटावा, फतेहपुर समेत कई जिलों में सुबह से भारी बारिश हो रही है। तेज हवाओं के साथ बिजली भी चमक रही है। इन शहरों में कई इलाकों में सड़क से लेकर घरों तक में पानी भर गया है।
जौनपुर और फतेहपुर में मकान की छत और दीवार गिरने से चार-चार लोगों की मौत हुई है। बाराबंकी में दो, अमेठी में दो, कौशांबी, सीतापुर, अयोध्या और रायबरेली में एक-एक लोगों की मौत की सूचना है। जौनपुर के सुजानगंज क्षेत्र के सरायखानी गांव में कच्चे मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हैं। भरत लाल जायसवाल (40), उनकी पत्नी गुलाबा देवी (36) और 9 साल की बच्ची साक्षी की मौत हो गई।
सुल्तानपुर घोष के दरियापुर गांव में 13 साल की गुड़िया व 3 साल की मुस्कान की मौत हुई। कल्यानपुर के महरहा गांव में 2 साल की कोमल की मौत हो गई और दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। ललौली थाना क्षेत्र के जजरहा गांव में 26 साल के राकेश की मौत हो गई।
येलो जोन में 35 जिले
मौसम विभाग ने कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, जौनपुर, अंबेडकर नगर, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, फतेहपुर, बांदा, झांसी, महोबा, हमीरपुर, जालौन, इटावा, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, संभल, अमरोहा, हापुड़ जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
रेड जोन में 27 जिले
87 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के हवाओं के साथ बिजली की गरज चमक के बीच लखनऊ सहित 27 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। अमेठी, अयोध्या, बाराबंकी, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया, इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, कासगंज, एटा, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- गाड़ी का इंश्योरेंस खत्म है तो पेट्रोल पंप पर रुक सकता है सफर! | ‘नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल’ की तैयारी, नंबर प्लेट स्कैन होते ही खुल जाएगा बीमा का पूरा रिकॉर्ड
- Haryana News: लाइसेंस बनवाने के बदले मांगे 40 हजार, फाइल अटकी तो शिकायतकर्ता पहुंचा ब्यूरो के पास | ZMEO कार्यालय का क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार
- यूपीआई पर 0.4% शुल्क की चर्चा से व्यापारियों में हलचल, निर्मला सीतारमण को भेजा ज्ञापन | भरतपुर व्यापार महासंघ ने कहा- डिजिटल भुगतान को शुल्क-मुक्त रखा जाए
- नशे से बचने का संदेश लेकर छात्राओं तक पहुंचे अधिकारी, बोले-खुद भी दूर रहें और परिवार-समाज को भी जागरूक करें
- जयपुर की बैंक लूट में भरतपुर की युवती का बड़ा कनेक्शन, बॉयफ्रेंड तक पहुंची बैंक की अंदरूनी जानकारी | 41.70 लाख की लूट में कमरे से मिले 26.80 लाख
- योजनाओं की जानकारी से लेकर युवा नेतृत्व तक… एनएसएस के तीसरे दिन छात्राओं को मिला जागरूकता और जिम्मेदारी का संदेश | महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और सुरक्षा पर हुई चर्चा
- तीन नगर पालिकाओं में अध्यक्ष की तस्वीर साफ, कहीं मुकाबला नहीं तो कहीं निर्दलीय से भाजपा तक का सफर | भरतपुर में तीन चेयरमैन पर BJP की मुहर
- घरों के पीछे दिखा तेंदुआ, अगले दिन फिर आबादी में छलांग लगाकर खेत में घुसा | दौसा में लगातार दूसरे दिन दहशत
- ₹15 हजार वाली सीमा अब पुरानी; PF के दायरे में आएंगे ज्यादा कर्मचारी, कैबिनेट के फैसले से बदलेगा EPFO का गणित | 51 लाख नए कर्मचारियों को कवरेज का अनुमान
- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर छात्राओं ने कैनवास पर उकेरे सामाजिक सरोकार | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता
