आगरा
उत्तरप्रदेश के आगरा में बुधवार दिनदहाड़े बदमाश एक बाइक सवार युवक पर दनादन गोलियां बरसा कर मौके से फरार हो गए। इससे युवक की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाडे़ गोलियों की तड़तड़ाहट से हाइवे गूंज उठा। राहगीर भी सहम गए।पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
हत्या की यह वारदात भागूपुर फ्लाईओवर की है। तीन बदमाशों ने फ्लाईओवर से गुजर रहे एक युवक को रुक को रुकने का इशारा किया। जैसे ही युवक ने स्पीड कम की, तभी बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। युवक को तीन गोलियां लगीं, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की शिनाख्त खंदौली के गांव कोकंदा निवासी रामबाबू पुत्र पोप सिंह के रूप में हुई है। राहगीरों ने बताया कि शाम करीब सवा चार बजे थाना एत्मादपुर अंतर्गत भागूपुर फ्लाईओवर पर बाइक सवार तीन लोगों ने राम बाबू को रोका। जब तक वो कुछ समझ पाता हमलावरों ने उसके ऊपर फायर कर दिए। हमलावरों ने चार गोली चलाई, तीन गोली रामबाबू को लगी हैं, जबकि एक गोली बाइक में लगी। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग निकले।
बदमाशों के भागने के बाद लोग घायल के पास पहुंचे। पुलिस ने घायल रामबाबू को एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी वार्ड को भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर दी है। चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
बदमाश मृतक का हाइवे पर फ्लाई ओवर से पहले से ही पीछा कर रहे थे। फ्लाई ओवर पर दूसरी साइड से लोग नहीं आते और भीड़ भी नहीं रहती, इसलिए उन्होंने फ्लाई ओवर पर वारदात की। एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता का कहना है कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। टीम बनाई जा रही है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- 25 हजार की मांग, 10 हजार लेते ही CBI के जाल में फंसा अफसर; रेलवे के चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर पर ऐसे कसा शिकंजा
- UPI से ₹2,000 से ज्यादा का पेमेंट करेंगे तो क्या अब जेब कटेगी? नया नियम समझ लीजिए, ग्राहक पर नहीं पड़ेगा सीधा बोझ
- गुरु पर गंभीर आरोपों से मथुरा में हलचल; CM योगी तक पहुंची महिला की शिकायत, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
- किसकी सीट बचेगी, किसका सपना टूटेगा? पंचायत चुनाव से पहले सबसे बड़ा फैसला फिर अटका
- हिन्दी पर मंथन से लेकर प्रतिभाओं के सम्मान तक… एमएसजे कॉलेज में हिन्दी दिवस पर दिखा भाषा के प्रति उत्साह | प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए सम्मानित
- छात्रवृत्तियों की जानकारी से लेकर स्वच्छता के संदेश तक, छात्राओं को मिला जागरूकता का पूरा डोज | रामेश्वरी देवी कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान माला
- राखी बांधने से पहले हुई सप्त ऋषियों की पूजा, फिर भाइयों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र | ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज ने निभाई अनूठी परंपरा
- Rajasthan Prosecution Service: 192 सहायक निदेशकों की वरिष्ठता सूची सामने आई, अब 15 दिन में आपत्ति का मौका | 1 अप्रैल 2026 से तय होगी वरिष्ठता की तस्वीर; यहां देखें पूरी लिस्ट
