DMA India ने Medमंच पत्रिका के प्रथम संस्करण का शुभारंभ किया। जानिए डॉ. अमित व्यास, डॉ. शुभ प्रताप सोलंकी के नेतृत्व और राष्ट्रीय टीम में शामिल सभी सदस्यों के नाम।
नई दिल्ली। चिकित्सा जगत में डॉक्टरों की भूमिका केवल मरीजों के उपचार और शोध तक सीमित नहीं है। उनके भीतर साहित्य, रचनात्मकता, विचारों और सामाजिक सरोकारों की भी एक अलग दुनिया होती है। इसी प्रतिभा को पहचान और अभिव्यक्ति का राष्ट्रीय मंच देने की दिशा में डेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन (DMA India) ने अपनी विशेष पत्रिका ‘Medमंच’ के प्रथम संस्करण का शुभारंभ किया।
इस पत्रिका के माध्यम से डॉक्टरों, मेडिकल विद्यार्थियों और चिकित्सा समुदाय से जुड़े प्रतिभाशाली लोगों को अपने विचार, अनुभव, शोध, साहित्यिक रचनाएं और रचनात्मक अभिव्यक्तियां व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। इसका मकसद चिकित्सा पेशे से जुड़ी प्रतिभाओं को केवल उनकी पेशेवर पहचान तक सीमित न रखते हुए उनकी बौद्धिक और रचनात्मक क्षमता को भी सामने लाना है।
इस पहल में DMA India के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमित व्यास तथा संस्थापक एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ. शुभ प्रताप सोलंकी के नेतृत्व और मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण प्रेरणा बताया गया। राष्ट्रीय नेतृत्व ने Medमंच को चिकित्सा समुदाय की आवाज, प्रतिभा और विचारों को नई पहचान देने वाली सार्थक पहल करार दिया।
वर्चुअल उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शिल्पी अग्रवाल (फैकल्टी ऑफ एनाटॉमी, MIST एवं एनाटॉमी एजुकेटर) तथा डॉ. आशीष कुमार (फिजिशियन, मेडिकल एजुकेटर एवं एकेडमिक डायरेक्टर, नेक्स्ट लर्निंग सेंटर- NLC) शामिल हुए। कार्यक्रम में DMA के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, Medमंच की संपादकीय टीम और विभिन्न विभागों से जुड़े सदस्यों ने सहभागिता की।
Medमंच की राष्ट्रीय टीम में इन्हें मिली जिम्मेदारी
पत्रिका के संचालन, संपादकीय गुणवत्ता, संचार, शोध और रचनात्मक दिशा को मजबूत बनाने के लिए अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारियां तय करते हुए समर्पित टीम गठित की गई है।
नेतृत्व एवं समन्वय
डॉ. कुमारी रेशु रॉली – चेयरपर्सन, Medमंच
डॉ. आर्यन श्रीवास्तव – वाइस चेयरपर्सन, Medमंच
कंटेंट एवं क्यूरेशन विभाग
डॉ. दीपशिखा मोहंती – विभागाध्यक्ष
डॉ. उम्मे हानी हीरा
डॉ. प्रांजल निबुधे
मामून एजाज
कम्युनिकेशन एवं आउटरीच विभाग
डॉ. अस्मा सैयद – विभागाध्यक्ष
डॉ. शिवानी भारती
रिसर्च एवं एनालिसिस विभाग
डॉ. शरजील अहमद काकवी – विभागाध्यक्ष
डॉ. फारिया हनफी
डॉ. प्लाबन दास
डॉ. वैदेही चौहान
डॉ. कविश अरोड़ा
डॉ. जोहा हैदर
डॉ. सिदरा खानम
डॉ. सादिया सबील
डिजाइन विभाग
डॉ. वर्तिका गोयल – विभागाध्यक्ष
डॉ. तनिष्का
डॉ. धृति पटेल
डॉ. ध्रुवी
डॉ. हर्षिता
डॉ. नीरज बरुण तालुकदार
चिकित्सा जगत में संवाद और रचनात्मकता को मिलेगी नई पहचान
DMA India के राष्ट्रीय नेतृत्व ने पूरी टीम के समर्पण, परिश्रम और रचनात्मक योगदान की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि Medमंच आने वाले समय में चिकित्सा समुदाय के बीच संवाद, ज्ञान, साहित्य और सकारात्मक विचारों के आदान-प्रदान का सशक्त माध्यम बनेगा। ‘Medमंच’ की यह शुरुआत चिकित्सा जगत में एक ऐसे साझा मंच की परिकल्पना है, जहां डॉक्टर अपनी चिकित्सा विशेषज्ञता के साथ-साथ अपने अनुभवों, संवेदनाओं, विचारों और रचनात्मक प्रतिभा को भी सामने ला सकेंगे।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
