छात्राओं ने सीखे सीडबॉल बनाने के गुर, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

भरतपुर के स्काउट गाइड शिविर में हरित बृज सोसायटी ने छात्राओं को पौधारोपण, पौधों की देखभाल और सीडबॉल बनाने की जानकारी दी।

भरतपुर। पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल करना और बीजों के जरिए हरियाली बढ़ाना भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम कदम है। इसी सोच के साथ भरतपुर स्थित राजस्थान राज्य स्काउट गाइड कार्यालय में चल रहे छात्राओं के एक सप्ताह के शिविर में हरित बृज सोसायटी के सदस्यों ने छात्राओं को पौधारोपण, पौधों की देखभाल और सीडबॉल तैयार करने की जानकारी दी। कार्यक्रम में छात्राओं ने सीडबॉल बनाने की प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया।

सोसायटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा ने छात्राओं को पौधों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कटिंग के माध्यम से नए पौधे तैयार करने की विधि और उनके उचित रखरखाव की जानकारी भी दी। सोसायटी की उपाध्यक्ष डॉ. सुनीता पांडे ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर छात्राओं से सवाल पूछे। सही जवाब देने वाली विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

वहीं, सोसायटी के महासचिव सतेंद्र यादव ने संस्था के कार्यों और उद्देश्यों से छात्राओं को अवगत कराया। उन्होंने बीजों से सीडबॉल बनाने की प्रक्रिया विस्तार से समझाई और पर्यावरण संरक्षण में इसके महत्व के बारे में बताया। इसके बाद छात्राओं के बीच सीडबॉल बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान स्काउट कार्यालय के गिरिराज गर्ग ने हरित बृज सोसायटी के सदस्यों का स्काउटिंग बैज और स्मृति चिह्न प्रदान कर स्वागत किया। इस अवसर पर स्काउटिंग कार्यालय के कई सदस्य भी उपस्थित रहे।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

दिल्ली में महा-टक्कर: राहुल गांधी ने ठुकराई व्यापारियों की अपील, बोले- ‘रैली होकर रहेगी; मोदी जी CEC को हटाएं, 30 सेकंड में आंदोलन खत्म

महिमा संसार के बिल्डर पर RERA का बड़ा चाबुक: 946 फ्लैटों के मालिकों को मिला हक, मनमानी और वसूली पर तगड़ा झटका

पटना कांग्रेस दफ्तर में भयंकर बवाल, खड़गे का फूटा गुस्सा, बोले- ‘मोदी क्या उसका बाप भी जाएगा’ और फिर मंच के सामने पिट गया कार्यकर्ता | देखें वीडियो

अकेलेपन को कहिए अलविदा; जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर भी महक सकती है दुनिया, बुजुर्गों के लिए सजा ‘हमसफर’ मेला

अस्पतालों का खौफनाक खेल: ‘सिंगल-यूज़’ उपकरणों से हो रहा था इलाज, सरकार का चला हंटर

घर की इन 5 आम चीजों में छिपा है ‘धीमा जहर’, कहीं आपके परिवार की सेहत पर तो नहीं मंडरा रहा खतरा?

ड्राइविंग लाइसेंस रखने वालों के लिए बड़ा सरप्राइज! अब रंग से तय होगी आपकी पहचान, सरकार के इस नए फरमान से मच गई हलचल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *