66 प्रशिक्षु RAS अधिकारियों की फील्ड ट्रेनिंग तय, 28 सितंबर से संभालेंगे जिलों की कमान; भरतपुर समेत इन जिलों में मिली तैनाती | देखें पूरी लिस्ट

राजस्थान में 66 प्रशिक्षु RAS अधिकारियों को फील्ड ट्रेनिंग के लिए अलग-अलग जिले आवंटित किए गए हैं। 28 सितंबर से अधिकारी जिला कलक्टर के समक्ष उपस्थिति देंगे।

जयपुर। राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयनित 66 प्रशिक्षु अधिकारियों को अब कागजी प्रशिक्षण से निकलकर फील्ड की जिम्मेदारियों से रूबरू कराया जाएगा। कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर इन अधिकारियों को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सहायक कलक्टर (प्रशिक्षण) के पद पर फील्ड अटैचमेंट दिया है। खास बात यह है कि सभी प्रशिक्षु अधिकारी 28 सितंबर 2026 की पूर्वाह्न में अपने-अपने आवंटित जिले में पहुंचकर जिला कलक्टर के समक्ष उपस्थिति देंगे।

इन अधिकारियों को हरिशचन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान, जयपुर के संस्थानिक-व्यावसायिक पाठ्यक्रम के तहत फील्ड ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे पहले इन सभी की दो वर्ष की परीवीक्षाकाल अवधि के लिए नियुक्ति की जा चुकी है।

5 डे बैंकिंग वीक पर बढ़ा पेंच! यूनियन बोली- समझौता हुआ था, सरकार ने कहा- हमने कोई वादा नहीं किया

28 सितंबर को जिला कलक्टर के सामने देनी होगी उपस्थिति

सभी प्रशिक्षु RAS अधिकारियों को आदेशित किया गया है कि वे 28 सितंबर को पूर्वाह्न में नव पदस्थापित जिले में पहुंचकर संबंधित जिला कलक्टर के समक्ष अपनी उपस्थिति प्रस्तुत करें। कार्यग्रहण की सूचना भी संबंधित अधिकारियों को अनिवार्य रूप से कार्मिक विभाग को ई-मेल के माध्यम से भेजनी होगी। इसके बाद संबंधित जिला कलक्टर निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुसार फील्ड अटैचमेंट प्रशिक्षण की व्यवस्था करेंगे।

सिर्फ ट्रेनिंग नहीं, मिलेंगे प्रशासनिक अधिकार

इस आदेश का एक अहम हिस्सा यह भी है कि संबंधित विभागों को इन प्रशिक्षु अधिकारियों को उनके प्रशिक्षण के अनुरूप प्रशासनिक अधिकार देने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है। विधि विभाग को इन अधिकारियों को कार्यपालक मजिस्ट्रेट के अधिकार प्रदान करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, जबकि राजस्व विभाग को उन्हें सहायक कलक्टर के अधिकार प्रदान करने की व्यवस्था करने को कहा गया है। यानी आने वाले दिनों में ये प्रशिक्षु अधिकारी सिर्फ कार्यालयीन प्रशिक्षण तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि जिला स्तर पर प्रशासनिक कामकाज को नजदीक से समझेंगे और निर्धारित अधिकारों के तहत फील्ड की जिम्मेदारियों से भी जुड़ेंगे।

जिला कलक्टरों को भी मिली जिम्मेदारी

आदेश में संबंधित जिला कलक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुसार फील्ड अटैचमेंट की व्यवस्था करें और प्रशिक्षण की प्रगति की जानकारी समय-समय पर कार्मिक विभाग तथा हरिशचन्द्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान, जयपुर को भेजें। इस पूरी प्रक्रिया के बाद अब नजर 28 सितंबर पर रहेगी, जब 66 प्रशिक्षु RAS अधिकारी अपने-अपने आवंटित जिलों में पहुंचकर प्रशासनिक फील्ड ट्रेनिंग की शुरुआत करेंगे।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

19 चालान, कम उम्र का ड्राइवर और परमिट की गड़बड़ियां… फिर भी सड़क पर दौड़ती रही बस, यमुना एक्सप्रेसवे पर 9 जिंदगियां खत्म | छह राज्यों से जुड़ा है नेटवर्क

RGHS में जांचों का खेल पड़ा भारी, प्री-ऑथराइजेशन के बाद क्लेम 47% घटे, 9 अस्पतालों और 3 डॉक्टरों पर कार्रवाई

अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे

पैकेट पर लिखे 14 अंक यूं ही नहीं होते; FSSAI नंबर का हर हिस्सा बताता है कुछ खास, खरीदारी से पहले ऐसे करें चेक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *