भरतपुर में रूह कंपा देने वाला हादसा, ट्रेलर ने व्यापारी को 100 मीटर तक घसीटा; सड़क पर बिखर गए शरीर के चीथड़े

भरतपुर के सारस चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटर सवार 65 वर्षीय व्यापारी को करीब 100 मीटर तक घसीट दिया। हादसे में व्यापारी की दर्दनाक मौत हो गई।

भरतपुर। भरतपुर के सारस चौराहे के पास नेशनल हाईवे पर सोमवार को हुए हादसे का मंजर इतना भयावह था कि मौके पर पहुंचे लोगों के होश उड़ गए। सरियों से लदे तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार 65 वर्षीय व्यापारी ओमप्रकाश को टक्कर मारी और इसके बाद भी नहीं रुका। व्यापारी ट्रेलर के नीचे फंस गए और वाहन उन्हें करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।

हादसा इतना भीषण था कि ओमप्रकाश का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया और शरीर के चीथड़े हाईवे पर दूर-दूर तक बिखर गए। सड़क पर जगह-जगह मानव शरीर के अवशेष पड़े थे। हालात देखकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को भी अवशेषों को एक-एक कर पॉलीथिन में इकट्ठा करना पड़ा।

2002 में केस खारिज, 16 साल तक चुप्पी… फिर 6,290 दिन की देरी माफ कराने पहुंचे, हाईकोर्ट ने दिया झटका | वकील से संपर्क टूटने की दलील भी नहीं चली

स्कूटी को टक्कर मारी और ट्रेलर भगाता रहा चालक

ओमप्रकाश कैलाशपुरी कॉलोनी के रहने वाले थे। वे अपनी स्कूटी से ड्राईक्लीन की दुकान पर जा रहे थे। सारस चौराहे के पास हाईवे पार करते समय सरियों से भरे ट्रेलर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसे आगे बढ़ा दिया। ओमप्रकाश ट्रेलर के पहियों के बीच फंस गए और काफी दूर तक घिसटते चले गए। करीब 100 मीटर बाद ट्रेलर रुका। इस दौरान सड़क पर शरीर के अवशेष बिखर गए। हादसे की भयावहता देखकर आसपास के लोग भी सहम गए।

लोगों ने पीछा किया तो रुका ट्रेलर

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रेलर का पीछा किया और उसे रुकवाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है। हादसे के कारणों और चालक की भूमिका की जांच की जा रही है।

PNB की करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ के नकली नोटों के खेल में अब तक चार गिरफ्तार, NIA की नजर रुड़की पर; क्या है नई कड़ी? | राजस्थान से भी कनेक्शन

हाईवे पर बिखरे अवशेष, लगा लंबा जाम

हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सड़क पर शव के अवशेष और हादसे के कारण यातायात बाधित हो गया। देखते ही देखते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को डायवर्ट कराया। इसके बाद सड़क से अवशेष हटाए गए और यातायात को सामान्य कराया गया।

ड्राईक्लीन की दुकान जा रहे थे ओमप्रकाश

मृतक की पहचान कैलाशपुरी कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश के रूप में हुई है। उनकी उम्र 65 वर्ष थी और वे व्यापारी थे। हादसे के समय वे स्कूटी से अपनी ड्राईक्लीन की दुकान की ओर जा रहे थे। पुलिस ने शव के अवशेषों को मोर्चरी भिजवा दिया है। ट्रेलर जब्त कर लिया गया है और चालक से पूछताछ के साथ मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

पैकेट पर लिखे 14 अंक यूं ही नहीं होते; FSSAI नंबर का हर हिस्सा बताता है कुछ खास, खरीदारी से पहले ऐसे करें चेक

5 किलोमीटर की दीवार टूटी, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए CGHS का दायरा बढ़ा, अब दूर पोस्टिंग वालों को भी मिलेगा बड़ा विकल्प | जानें नई शर्तें

शुभेंदु से मिलीं ममता की उम्मीदवार, फिर अचानक छोड़ी नंदीग्राम की रेस, खिसियाई ममता ने कांग्रेस के हाथ थमाया समर्थन

गाड़ी का इंश्योरेंस खत्म है तो पेट्रोल पंप पर रुक सकता है सफर! | ‘नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल’ की तैयारी, नंबर प्लेट स्कैन होते ही खुल जाएगा बीमा का पूरा रिकॉर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *