भरतपुर के उच्चैन स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में स्वीप कैलेण्डर 2026 के तहत छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया और मतदान की शपथ ली।
उच्चैन (भरतपुर)। आने वाले नगरीय निकाय चुनाव में हर वोट की अहमियत समझाने के लिए अब छात्राएं भी मैदान में उतर आई हैं। राजकीय कन्या महाविद्यालय उच्चैन में बुधवार को छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया और मतदान के प्रति खुद जागरूक रहने के साथ दूसरों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया।
स्वीप कैलेण्डर 2026 के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साह के साथ भागीदारी की। कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रीता शुक्ला और स्वीप कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. नरेश सागर ने छात्राओं से सीधे संवाद करते हुए मतदान की ताकत और लोकतंत्र में एक मत की भूमिका को समझाया।
डॉ. नरेश सागर ने छात्राओं से कहा कि मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी भी है। उन्होंने जोर दिया कि प्रत्येक पात्र मतदाता को बिना भय, प्रलोभन और भेदभाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए, क्योंकि एक-एक वोट लोकतंत्र की दिशा तय करने में भूमिका निभाता है।
उन्होंने छात्राओं को सिर्फ खुद मतदान तक सीमित नहीं रहने, बल्कि अपने परिवार और आसपास के लोगों तक भी मतदाता जागरूकता का संदेश पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। उनका कहना था कि जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की नींव तैयार करता है और छात्राएं परिवार, पड़ोस तथा समाज में प्रभावी संदेशवाहक की भूमिका निभा सकती हैं।
मर्डर केस में हरियाणा के पूर्व विधायक समेत 7 को उम्रकैद | 15 साल बाद आया फैसला
कार्यक्रम में स्वीप के सह-अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर छात्राओं से अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र मतदाता की भागीदारी जरूरी है।
इस दौरान छात्राओं ने मानव श्रृंखला के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया और मतदान के प्रति सजग रहने के साथ दूसरे लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। कार्यक्रम में डॉ. अशोक जाटव और विष्णु भी मौजूद रहे।
महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता की यह मुहिम यहीं नहीं रुकेगी। स्वीप कैलेण्डर के तहत आने वाले दिनों में निबंध, पोस्टर, वाद-विवाद, गीत, रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिताओं के साथ बाल मनुहार तथा ‘वोट बुलावा अभियान’ जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी, जिनके जरिए मतदान का संदेश आमजन तक पहुंचाने की तैयारी की गई है।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
