PNB में लोन के नाम पर 40 लाख की धोखाधड़ी | 35 लाख का लोन मंजूर, दो चेक से रकम निकली; शाखा प्रबंधक समेत 4 पर केस

बिजनौर में पेशकार के नाम पर करीब 40 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। PNB शाखा प्रबंधक समेत चार लोगों पर FIR दर्ज हुई है।

बिजनौर। घर बनाने के लिए आवासीय लोन लेना एक महिला पेशकार के लिए ऐसा झटका बन गया, जिसकी कीमत वह अब तक चुका रही हैं। आरोप है कि आवासीय लोन की आड़ में उनके साथ करीब 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी गई। मामले में पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक समेत चार लोगों के खिलाफ दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की हैं।

अमरोहा के चकबंदी विभाग में तैनात पेशकार रेणू पत्नी स्व. कंचनपाल, निवासी अंबे विहार कॉलोनी, की शिकायत पर शहर कोतवाली में दोनों मामले दर्ज किए गए हैं।

पति-पत्नी अब रेलवे में अलग-अलग शहरों में नौकरी करने को मजबूर नहीं? नए नियमों में ट्रांसफर का रास्ता हुआ आसान | एक स्टेशन पर पोस्टिंग की कोशिश से लेकर शिकायत तक, जानिए क्या बदला

जिस बैंक में गई तक नहीं, वहां खुला खाता और पांच लाख का लोन

एक मामले में रेणू ने आरोप लगाया है कि उन्होंने धामपुर के एक्सिस बैंक में कभी खाता खुलवाया ही नहीं और न ही वह उस शाखा में गईं। इसके बावजूद उनके नाम से वहां खाता खोला गया और करीब पांच लाख रुपये का ऋण स्वीकृत कर दिया गया।

आरोप है कि लोन की रकम भी खाते से निकाल ली गई। रेणू को इसकी जानकारी करीब दो साल बाद हुई।

इस मामले में पुलिस ने संजीव, मनोज उर्फ संजीव और पीएनबी की बिजनौर आरबीडी शाखा के शाखा प्रबंधक महेश को आरोपी बनाया है।

पति की मौत के बाद मिली नौकरी, घर के लिए लिया था लोन

दूसरे मामले की कहानी इससे भी अलग है। रेणू के मुताबिक, कोरोना काल में उनके पति की मौत के बाद उन्हें उनके स्थान पर नियुक्ति मिली। अपना मकान नहीं होने के कारण उन्होंने घर के लिए पंजाब नेशनल बैंक की आरबीडी शाखा में आवासीय लोन के लिए आवेदन किया था।

आरोप के मुताबिक लोन मंजूर होने की प्रक्रिया के दौरान उनसे आठ खाली चेक ले लिए गए। बाद में इनमें से दो चेक के जरिए उनके खाते से रकम निकाल ली गई।

रेणू का आरोप है कि बैंक की ओर से उनके लिए 35 लाख रुपये का लोन स्वीकृत किया गया था, लेकिन इस रकम का भुगतान आखिर किसे किया गया, इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गई। दूसरी ओर, इस कथित कर्ज की किस्त उनके वेतन से लगातार काटी जा रही है।

इस प्राथमिकी में शाखा प्रबंधक महेश कुमार और आवास विकास निवासी मनोज को आरोपी बनाया गया है।

करीब 40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, हाईकोर्ट भी पहुंचीं

दोनों मामलों को जोड़कर पीड़िता ने करीब 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। मामले को लेकर वह पहले ही हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर चुकी हैं।

अब पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडेय ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की है।

नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने  के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।

राजस्थान कैबिनेट का बड़ा ‘मास्टरस्ट्रोक’ | कर्मचारियों को मिला बड़ा बीमा तोहफा, अब चुनाव भी बदलेंगे… जानिए 7 सबसे बड़े फैसले

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेब में हर महीने बढ़ सकते हैं हजारों रुपए | DA बढ़ोतरी का नया संकेत, अब सिर्फ सरकार की मुहर बाकी

जिस हेल्थ सप्लीमेंट को लोग ‘दिमाग के लिए खास’ समझ रहे थे, उस पर FSSAI का ब्रेक, दो प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक | नाम, पैकेजिंग और दावों पर उठे सवाल, कंपनियों को मिला सख्त आदेश

PF खाताधारकों के लिए बड़ी राहत | अब बिना फॉर्म, बिना क्लेम… पुराना PF सीधे बैंक खाते में आएगा, EPFO तैयार कर रहा नया सिस्टम

60 की उम्र के बाद भी नौकरी का मौका | सरकारी पोर्टल पर बुजुर्गों के लिए 1.68 लाख वैकेंसी, 1.89 लाख ने कराया रजिस्ट्रेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *