भरतपुर के अंतरराष्ट्रीय कोच एवं रेफरी मनीष भान सिंह को रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026 के लिए टेक्निकल ऑफिशियल, रेफरी और एनाउंसर नियुक्त किया गया है।
भरतपुर। भरतपुर के अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग कोच एवं रेफरी मनीष भान सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें 6 से 9 अगस्त तक रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026 के लिए टेक्निकल ऑफिशियल, रेफरी एवं एनाउंसर नियुक्त किया गया है।
यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता सीनियर पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ द्वारा यूनाइटेड पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर और मास्टर्स वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ी भाग लेंगे।
यूनाइटेड पावरलिफ्टिंग राजस्थान के अध्यक्ष एवं राजस्थान टीम मैनेजर संजीव चिनिया ने बताया कि मनीष भान सिंह प्रतियोगिता में 77 किलोग्राम मास्टर्स वर्ग में राजस्थान का प्रतिनिधित्व भी करेंगे। उनकी नियुक्ति से प्रदेश के पावर लिफ्टिंग खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
प्रतियोगिता के दौरान इस वर्ष पंजाब में प्रस्तावित वर्ल्ड पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप तथा एशियन पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप को लेकर भी महत्वपूर्ण विचार-विमर्श और चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
मनीष भान सिंह की इस उपलब्धि पर खेल जगत से जुड़े खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसे भरतपुर और राजस्थान के लिए गौरव का विषय बताया।
नई हवा खबरें अपने मोबाइल पर नियमित और डायरेक्ट प्राप्त करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 9460426838 सेव करें और ‘Hi’ और अपना नाम, स्टेट और सिटी लिखकर मैसेज करें। आप अपनी खबर या रचना भी इस नंबर पर भेज सकते हैं।
‘इतनी कमाई चाहिए…’ क्या अब डॉक्टरों को भी दिए जा रहे हैं सेल्स टारगेट?
