प्रयागराज
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (AU) में रिक्त पड़े 595 शिक्षकों के पदों पर जल्दी ही भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही गैर-शैक्षणिक के 632 पद भी भरे जाएंगे। यह फैसला विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की बैठक में किया गया।
कार्यपरिषद ने इसी के साथ भर्ती की मंजूरी भी दे दी। जल्द ही इसके लिए विज्ञापन जारी होगा। इस विश्वविद्यालय में 357 असिस्टेंट प्रोफेसर, 168 एसोसिएट प्रोफेसर और 78 प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की जाएगी।
कार्यपरिषद ने 632 गैर शैक्षणिक पदों की भर्ती के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। इन 632 रिक्त पदों में ग्रुप A के 32, ग्रुप B के 73 और ग्रुप C 527 पद हैं। इसके साथ ही कार्यपरिषद ने हिंदी टाइपिस्ट, हिंदी ट्रांसलेटर और हिंदी अफसर के पदों पर भर्ती के लिए नए सिरे से विज्ञापन जारी करने का निर्णय किया है।
असिस्टेंट प्रोफेसर्स की सीधे इंटरव्यू से होगी भर्ती
विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद ने एक अहम फैसला असिस्टेंट प्रोफेसर्स की भर्ती को लेकर किया। इसके अनुसार अब असिस्टेंट प्रोफेसर्स की भर्ती सीधे इंटरव्यू से होगी। यानी अब असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
आपको बता दें कि विश्वविद्यालय में पिछले चार अगस्त को एकेडमिक काउंसिल की बैठक हुई थी। इसमें तय हुआ था कि इस बार असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। इसमें क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन की स्क्रीनिंग होगी और फिर उस आधार पर इंटरव्यू कराए जाएंगे। काउंसिल ने ये फैसला UGC रेगुलेशन 2018 के तहत लिया था।
अब एकेडमिक काउंसिल के इस फैसले को कार्यपरिषद ने पलट दिया है। कार्यपरिषद के ज्यादातर सदस्यों ने कहा कि UGC की गाइडलाइन में कहीं ये नहीं कहा गया है कि असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा अनिवार्य है। सदस्यों ने कहा कि इससे पूरी प्रक्रिया जटिल हो जाएगी। इसलिए इसे हटाया जा सकता है। इस पर परिषद ने मुहर लगा दी।
प्रतिक्रिया और सुझाव देने के लिए ईमेल करें : ok@naihawa.com
SHARE THIS TOPIC WITH YOUR FREINDS
विश्वविद्यालय में 23 सितंबर को प्रस्तावित दीक्षा समारोह को लेकर भी चर्चा हुई। बताया गया कि समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, कुलाधिपति आशीष चौहान, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के चेयरमैन प्रोफेसर डीपी सिंह ने आने की स्वीकृति दे दी है।
क्या आपने ये खबरें भी पढ़ीं?
- अपने नाम की SIM किसी और को दी तो फंसेंगे, 3 साल जेल और ₹50 लाख जुर्माना, सरकार ने जारी की नई चेतावनी | ऐसे चेक करें आपकी ID पर कितने नंबर चल रहे
- भरतपुर में रूह कंपा देने वाला हादसा, ट्रेलर ने व्यापारी को 100 मीटर तक घसीटा; सड़क पर बिखर गए शरीर के चीथड़े
- PNB की करेंसी चेस्ट में ₹17.29 करोड़ के नकली नोटों के खेल में अब तक चार गिरफ्तार, NIA की नजर रुड़की पर; क्या है नई कड़ी? | राजस्थान से भी कनेक्शन
- अक्टूबर में खुलेगा पेंशन एरियर का रास्ता, किसे कितना मिलेगा? CM सुक्खू के ऐलान से सामने आया पूरा हिसाब | कर्मचारियों को भी राहत के संकेत
- वैर में 20 निर्दलीयों के बीच BJP ने मारी बाजी, ललितेश धाकड़ बनीं अध्यक्ष; कांग्रेस को सिर्फ 2 वोट
- उदयपुर में BJP का बोर्ड, पारस सिंघवी बने मेयर; 55 वोट के साथ दर्ज की जीत | कांग्रेस को 25 वोट
- भरतपुर नगर निगम: चुनाव में वोट नहीं पड़ा, आज शपथ लेकर मेयर की कुर्सी संभाली अनुराधा सिंह ने; अब 65 वार्डों की जिम्मेदारी
- 2002 में केस खारिज, 16 साल तक चुप्पी… फिर 6,290 दिन की देरी माफ कराने पहुंचे, हाईकोर्ट ने दिया झटका | वकील से संपर्क टूटने की दलील भी नहीं चली
- पैकेट पर लिखे 14 अंक यूं ही नहीं होते; FSSAI नंबर का हर हिस्सा बताता है कुछ खास, खरीदारी से पहले ऐसे करें चेक
- अमरूद की खेती से बढ़ेगी आदिवासी किसानों की कमाई, 25 किसानों को मिले पौधे, खाद-कीटनाशक और स्प्रे मशीन
